‘अब यूपी में गाय नहीं, कसाई कांपता है’, योगी सरकार के मंत्री ने शंकराचार्य को दी बंगाल में यात्रा निकालने की सलाह, बोले- मैं भी साथ चलूंगा

Date:

‘अब यूपी में गाय नहीं, कसाई कांपता है’, योगी सरकार के मंत्री ने शंकराचार्य को दी बंगाल में यात्रा निकालने की सलाह, बोले- मैं भी साथ चलूंगा

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने हाथरस दौरे के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की ‘गौ-प्रतिष्ठा ध्वज यात्रा’ पर तीखा पलटवार किया है. मंत्री ने साफ लहजे में कहा कि यूपी में गौ-हत्या पूरी तरह बंद है और यदि शंकराचार्य को वास्तव में गौ-वंश की चिंता है, तो उन्हें अपनी यात्रा का रुख पश्चिम बंगाल की ओर करना चाहिए.

X

यूपी सरकार के मंत्री ने शंकराचार्य की यात्रा पर उठाए सवाल.(Photo:Screengrab)

यूपी सरकार के मंत्री ने शंकराचार्य की यात्रा पर उठाए सवाल.(Photo:Screengrab)

यूपी के हाथरस में योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 में कसाई को देखकर गाय कांपती थी, लेकिन अब यूपी में गाय को देखकर कसाई कांपता है, अगर शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद को गोहत्या के विरोध में यात्रा निकालनी है तो पश्चिम बंगाल में निकालें. मैं खुद भी उनके साथ रहूंगा.

सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह हाथरस पहुंचे. यहां उन्होंने सरकारी की योजनाओं को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा गोहत्या के विरोध में निकाली जा रही यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह यात्रा प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में कहीं भी गोहत्या नहीं हो रही है. प्रदेश में 2017 से पहले जहां कसाई को देखकर गाय कांपती थी, वहीं अब गाय को देखकर कसाई कांपता है.

सम्बंधित ख़बरें

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गो तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और कई मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA)  तक लगाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश से पकड़े गए कई कसाई छूटने के बाद पश्चिम बंगाल भाग गए हैं.

मंत्री ने शंकराचार्य को सलाह देते हुए कहा कि यदि उन्हें गोहत्या के खिलाफ यात्रा निकालनी है तो उसे पश्चिम बंगाल में निकालें. उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी अपने साथियों और जनता के साथ ऐसी यात्रा में शामिल होने के लिए तैयार हैं.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related