अमेरिका में फिर लापता हुआ भारतीय छात्र, जांच में जुटी पुलिस, चिंता में परिवार
अमेरिका के बर्कले विश्वविद्यालय में पढ़ रहे 22 साल का भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया की लापता होने की खबर सामने आई है. बता दें कि छात्र 9 फरवरी से लापता है और उसे आखिरी बार अंजा झील के पास देखा गया था.
X

अमेरिका के बर्कले विश्वविद्यालय में पढ़ रहे 22 साल का भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया की लापता होने की खबर सामने आई है. (Photo: LinkedIn)
अमेरिका में पढ़ने गए भारतीय मूल के 22 साल के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की लापता होने की खबर सामने आई है और पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए लोगों की मदद मांगी है. देश में यह नया मामला है, क्योंकि छात्रों से जुड़ी इस तरह की घटनाएं काफी वक्त से सामने आ रही हैं और देश इस तरह की घटनाओं से जूझ रहा है. उसे आखिरी बार बर्कले पहाड़ियों में स्थित अंजा झील के पास देखा गया था. बता दें कि छात्र 9 फरवरी 2026 से लापता है.
आखिरी बार इस जगह दिखा था छात्र…
सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कर्नाटक के रहने वाले छात्र और बर्कले विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है. वाणिज्य दूतावास उनके परिवार के संपर्क में है और छात्र का पता लगाने के लिए संबंधित स्थानीय अधिकारियों से भी संपर्क कर रही है.
Consulate General of India in San Francisco is deeply concerned about the disappearance of Saketh Sreenivasaiah, an Indian post-graduate student of UC Berkeley, hailing from the State of Karnataka. The Consulate is in touch with the family and also is in contact with the…
सम्बंधित ख़बरें
— India in San Francisco (@CGISFO) February 14, 2026
पुलिस कर रही है जांच
सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कर्नाटक राज्य के निवासी और बर्कले विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर ये भी बताया है कि वाणिज्य दूतावास उनके परिवार के संपर्क में है और छात्र का पता लगाने के लिए संबंधित स्थानीय अधिकारियों से भी संपर्क कर रहा है. इस दौरान पुलिस भी लगातार छात्र की तलाश में जुटी हुई है.

रूममेट ने किया पोस्ट
श्रीनिवासैया के रूममेट बनेत सिंह ने 22 साल के युवक का पता लगाने में मदद के लिए लिंक्डइन पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि सभी को नमस्कार, मेरा रूममेट साकेत श्रीनिवासैया सोमवार, 9 फरवरी से लापता है. उसे आखिरी बार बर्कले हिल्स में लेक अंज़ा के पास देखा गया था. अगर मेरे किसी परिचित को इस इलाके में ऐसे लोग पता हों जिन्होंने उसे हाल ही में देखा हो, तो कृपया मुझे जानकारी दें. मैं पुलिस विभाग के साथ मिलकर उसे ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहा हूं. यह हमारे लिए बहुत मुश्किल समय है. कृपया कोई भी ऐसी जानकारी दें जिससे मदद मिल सके.
—- समाप्त —-


