अमेरिका: साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी में फायरिंग, दो छात्रों की मौत, एक घायल

Date:

अमेरिका: साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी में फायरिंग, दो छात्रों की मौत, एक घायल

अमेरिका के ऑरेंजबर्ग में स्थित साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी में हॉस्टल परिसर ह्यूजीन सूट्स में गोलीबारी हुई, जिसमें दो छात्रों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी की है और छात्रों को अपने कमरों में रहने की सलाह दी है.

X

दो छात्रों की मौत के बाद कैंपस में सन्नाटा (Photo: Representational)

दो छात्रों की मौत के बाद कैंपस में सन्नाटा (Photo: Representational)

अमेरिका के साउथ कैरोलिना राज्य के ऑरेंजबर्ग में स्थित साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी में गुरुवार रात एक दर्दनाक गोलीबारी की घटना हुई. यह यूनिवर्सिटी एक ऐतिहासिक रूप से ब्लैक समुदाय के लिए स्थापित कॉलेज के रूप में जाना जाता है. घटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल परिसर ह्यूजीन सूट्स में हुई, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्थानीय समयानुसार रात लगभग 9:15 बजे गोलीबारी की सूचना मिली. गोलियों की आवाज सुनते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा कारणों से पूरे कैंपस को तुरंत लॉकडाउन कर दिया गया. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपनी आधिकारिक फेसबुक पेज पर बयान जारी कर बताया कि दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

ऑरेंजबर्ग पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण थे. अभी तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस और प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और छात्रों को अभी अपने कमरों में रहने की सलाह दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ें: ‘अगर सही कीमत पर मिली तो अमेरिका से LNG खरीद सकता है भारत’, पेट्रोनेट CEO का ऐलान

यह घटना एक बार फिर एजुकेशनल इंस्टीटूशन्स में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाती है. हॉस्टल में हुई इस गोलीबारी ने समुदाय में चिंता डाल दिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों, उनके परिवारों और समुदाय को भरोसा दिलाया है कि पूरी घटनाक्रम की जांच की जा रही है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

जांच पूरी होने के बाद ही इस दुखद घटना के पीछे की असल वजहें सामने आ सकेंगी. फिलहाल, सभी की निगाहें इस मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच पर टिकी हुई हैं.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

$20 million Everest rescue scam clouds Nepal’s climbing season – The Times of India

Trekkers given food that induced nausea, weakened them so...

Google CEO Sundar Pichai to ‘return’ to Stanford University in June 2026 as … – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129988376,imgsize-17670,width-400,height-225,resizemode-4/google-ceo-congratulates-spacex-ceo-elon-musk-i-have-to-admit-.jpg" alt="Google CEO Sundar Pichai to 'return' to...