आंधी, तूफान ने बनाया बिजली, पानी का संकट

Date:

आंधी, तूफान ने बनाया बिजली, पानी का संकट

share

रविवार रात आई तेज आंधी और बारिश से हल्द्वानी में बिजली और पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। बिजली के पोल टूटने और लाइनों में पेड़ गिरने से 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे ट्यूबवेल भी बंद हो गए, जिससे पानी का संकट पैदा हो गया। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आंधी, तूफान ने बनाया बिजली, पानी का संकट

तेज आंधी से पोल टूटे, 16 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति बिजली नहीं होने से ट्यूबवेल बंद, पानी का भी संकटहल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। रविवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और पानी का गंभीर संकट खड़ा कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल झुक गए और पेड़ों की टहनियां लाइनों पर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कमलुवागाजा और गौलापार बिजलीघर से जुड़ी लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान प्रभावित क्षेत्र मे ट्यृबवेल नही चलने से लोगो को पेयजल का भी संकट झेलना पडा।रविवार

देर रात करीब 1:30 बजे तेज आंधी और बारिश शुरू हुई। बिजली लाइनों को खतरा बढ़ने पर ऊर्जा निगम ने एहतियातन बिजलीघरों से सप्लाई बंद कर दी। लगभग एक घंटे बाद मौसम सामान्य होने पर अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन कमलुवागाजा और गौलापार बिजलीघर से जुड़ी लाइनों व पोलों को नुकसान पहुंचने के कारण यहां सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। लामाचौड़ क्षेत्र में 33 केवी लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दमुवाढूंगा में सप्लाई लाइन के कई पोल झुक गए। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली लाइनों में फंस गईं। गौलापार बिजलीघर तक जंगल से होकर गुजरने वाली लाइन भी पेड़ों के टकराने से कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार सुबह उजाला होने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब 13 घंटे बाद दोपहर तीन बजे गौलापार बिजलीघर से जुड़ी आपूर्ति बहाल की गई, जबकि कमलुवागाजा बिजलीघर क्षेत्र में लगभग 16 घंटे बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो सकी।सप्लाई शुरू होते ही जले जंपरकमलुवागाजा बिजलीघर से सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सप्लाई शुरू की गई, लेकिन कई पोलों पर लगे जंपर जल जाने से फिर से बिजली बंद करनी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद मरम्मत पूरी होने पर आपूर्ति सामान्य हो सकी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एस.के. गुप्ता ने बताया कि आंधी से लाइन और पोलों को नुकसान पहुंचने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।26 ट्यूबवेल से नहीं मिल सका पानीशीशमहल फिल्टर प्लांट से अधिकांश क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचने पर जल संस्थान ट्यूबवेल के माध्यम से भूजल निकालकर आपूर्ति करता है। लेकिन सोमवार को दोनों बिजलीघरों से सप्लाई बंद रहने के कारण 26 ट्यूबवेल नहीं चल सके। भगवानपुर निवासी कैलाश बिष्ट ने बताया कि दिनभर लोगों को बिजली और पानी की दोहरी परेशानी झेलनी पड़ी।इनवर्टर बंद, खाना बनाना भी हुआ मुश्किललगातार 16 घंटे बिजली बंद रहने से घरों और दुकानों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। वहीं गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया। ऊंचापुल निवासी महेश सिंह मेहरा ने बताया कि मजबूरी में दिनभर बिजली आने का इंतजार करते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related