‘आज से खूब पार्टी करेंगे…’, पिता की हत्या के बाद दोस्त और बहन से क्या बोला ‘कातिल’ अक्षत? लखनऊ कांड में चौंकाने वाले खुलासे

Date:

लखनऊ के मानवेंद्र मर्डर केस में जांच के दौरान तीन और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. पहला खुलासा यह है कि जब पिता ने बेटे अक्षत पर रायफल तानी, तो बेटे ने कथित तौर पर कहा कि उसे नीट की तैयारी के लिए बाहर भेजकर खुद अय्याशी करना चाहते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देगा. इसी कहासुनी के बीच उसने गोली चला दी. 

दूसरा खुलासा यह सामने आया कि जब बहन ने भाई से कहा कि उसने गलत किया है, तो आरोपी बेटे ने उसे समझाने की कोशिश की. उसने कहा कि अब तक उन्हें कम पैसे मिलते थे, लेकिन अब सब कुछ उनका होगा और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल होगा. अक्षत ने बहन से कहा कि अब वे अपनी मर्जी से सब कुछ कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: लखनऊ के अक्षत के बाद अब इटावा के गजराज ने दी अपने पिता को बेरहम मौत! डीजल डाल फूंक दी लाश, फिर…

सम्बंधित ख़बरें

तीसरा खुलासा यह है कि पिता की हत्या के बाद बेटे ने अपने एक दोस्त को फोन कर कहा कि अब कोई रोक-टोक नहीं है और आज से खूब पार्टी करेंगे. इस तरह इन तीनों बिंदुओं ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को और भी गंभीर और चौंकाने वाला बना दिया है. फ़िलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

मानवेंद्र सिंह हत्याकांड

आपको बता दें कि लखनऊ के सनसनीखेज मानवेंद्र हत्याकांड में बेटे की दरिंदगी की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी अक्षत ने नीट की तैयारी और पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता की रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: लखनऊ हत्याकांड: जेल जाने से पहले बहन से लिपटकर रोया अक्षत, पुलिस के सामने उगले खौफनाक राज!

वारदात के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे ड्रम में भरने की कोशिश की, लेकिन शरीर भारी होने के कारण उसने आरी से पिता के दोनों हाथ, पैर और सिर काट दिए. आरोपी ने कटा हुआ सिर घर से 21 किलोमीटर दूर फेंक दिया और हाथ-पैर भी अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिए. हत्या में इस्तेमाल रायफल को उसने गड्ढे में दबा दिया था. 

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हत्या के बाद अक्षत ने बहन से कहा कि ‘अब सब हमारा होगा’ और दोस्त को फोन कर ‘पार्टी’ करने की बात कही. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच-पड़ताल जारी है. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

RFDL: FC Goa hammer four past Punjab in first-leg semis | Goa News – The Times of India

FC Goa celebrate after scoring against Punjab at BambolimPanaji:...

Peddlers offered to sell me drugs next to police kiosk: Foreigner | Goa News – The Times of India

Panaji: A foreigner alleged that two drug peddlers offered...

24 industrial plots up for grabs across Greater Noida sectors | Noida News – The Times of India

Noida: The Greater Noida Industrial Development Authority has launched...