आवश्यक्ता ने किया आविष्कार, इंटर पास युवकों ने बनाया गाड़ियों के खराब मोबिल ऑयल से जलने वाला चूल्हा – haldwani youths invent waste mobile oil stove amid gas crisis

Date:

आवश्यक्ता ने किया आविष्कार, इंटर पास युवकों ने बनाया गाड़ियों के खराब मोबिल ऑयल से जलने वाला चूल्हा

Updated: Sun, 22 Mar 2026 07:41 AM (IST)

हल्द्वानी के शिवम सुयाल और शिव प्रताप ने गैस संकट के बीच खराब मोबिल आयल से जलने वाला चूल्हा बनाया है। इंटर पास इन युवकों ने स्क्रैप सामग्री का उपयोग क …और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी में दो युवकों ने गैस संकट के बीच इजाद किया यह तरीका। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। हुनरमंद व्यक्ति किसी का मोहताज नहीं होता है और कठिन हालात में उसका कौशल और भी निखर कर आता है। हल्द्वानी के रामपुर रोड निवासी शिवम सुयाल और उत्तर प्रदेश के चंदौसी के रहने वाले शिव प्रताप पर यह बात सटीक बैठती है।

दोनों इंटर पास हैं और उन्होंने गैस संकट के बीच गाड़ियों के खराब मोबिल ऑयल से जलने वाला चूल्हा बनाया है। स्टोव की तरह जलने वाले इस चूल्हे को बनाने में ज्यादातर स्क्रैप का इस्तेमाल किया गया है।

अब जब उन्हें पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से उपजे गैस संकट के बारे में पता चला तो उनके दिमाग में खराब मोबिल ऑयल से जलने वाले चूल्हे का आइडिया आया। उन्होंने बाइक के स्क्रैप से चूल्हा बनाया है, जिसमें एक मोटर भी लगी है। यह मोटर 12 वोल्ट की बैटरी से चलती है या इसे 12 वोल्ट के एडप्टर से भी डायरेक्ट चलाया जा सकता है। इससे निकलने वाली हवा से चूल्हे की आंच बेहतर तरीके से आती है। इसमें ईंधन के लिए वाहनों के खराब मोबिल ऑयल का इस्तेमाल किया गया है।

शिवम ने दावा किया कि यह पूरी तरह सुरक्षित है। उनके साथी शिव प्रताप इन दिनों इसी चूल्हे में खाना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक लीटर खराब मोबिल ऑयल से छोटे परिवार का पूरे दिन का खाना बन सकता है।

अब तक मिले 10 से अधिक आर्डर

खराब मोबिल ऑयल से जलने वाले इस चूल्हे की काफी चर्चा हो रही है। शिवम ने बताया कि उन्होंने इसे तीन दिन पहले बनाया था। लोग इसे पसंद कर रहे हैं। उन्हें इसके 10 से अधिक आर्डर मिल चुके हैं। इसे बनाने में लगभग एक हजार रुपये का खर्च आ रहा है। खास बात यह है कि जो गाड़ियों का खराब मोबिल ऑयल अभी फेंक दिया जाता था, अब वो चूल्हा जलाने के काम आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘RPCAU working to fast-track GI tags for Bihar crops’ | Patna News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130207124,imgsize-65360,width-400,height-225,resizemode-72/130207124.jpg" alt="'RPCAU working to fast-track GI tags for...

Doctors oppose mandatory ban on private practice, seek flexible policy | Patna News – The Times of India

Bihar's healthcare professionals are passionately advocating for the state...