इतनी सस्ती ड्रेस पहनकर बॉयफ्रेंड हार्दिक पंड्या संग झूमीं माहिका, पूरी दुनिया में हुई रोमांस की चर्चा

Date:

इतनी सस्ती ड्रेस पहनकर बॉयफ्रेंड हार्दिक पंड्या संग झूमीं माहिका, पूरी दुनिया में हुई रोमांस की चर्चा

हार्दिक पंड्या, माहिका शर्मा

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में खूब चर्चा में रहीं. स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 

हार्दिक पंड्या, माहिका शर्मा

कैमरे बार-बार माहिका की ओर घूमते नजर आए और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं. वर्ल्ड कप मैच में जीत के बाद दोनों फील्ड पर ही रोमांटिक होते दिखे.  

हार्दिक पंड्या, माहिका शर्मा

फाइनल मुकाबले के दौरान माहिका शर्मा ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं. उनका ये स्टाइलिश लुक लोगों को काफी पसंद आया. 

हार्दिक पंड्या, माहिका शर्मा

खास बात ये है कि जिस ड्रेस में वो नजर आईं उसकी कीमत करीब 7840 रुपये बताई जा रही है, जो एक इंटरनेशनल ब्रांड फॉरएवर की ‘एबी हैल्टर मेष मैक्सी ड्रेस’ है.

हार्दिक पंड्या, माहिका शर्मा

माहिका की इस ड्रेस ने यह साबित कर दिया कि स्टाइल दिखाने के लिए हमेशा बेहद महंगे कपड़े जरूरी नहीं होते. करीब आठ हजार रुपये की इस ड्रेस में भी माहिका बेहद खूबसूरत और एलिगेंट नजर आईं.

हार्दिक पंड्या, माहिका शर्मा

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर जश्न का माहौल था. इसी दौरान हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा के कई रोमांटिक मोमेंट भी कैमरे में कैद हो गए. हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड को गले लगाया और दोनों KISS करते भी दिखे. 

हार्दिक पंड्या, माहिका शर्मा

एक पल ऐसा भी रहा जब कपल फील्ड पर साथ ही लेटा हुआ नजर आया. हार्दिक ने बताया कि वो इस जीत का क्रेडिट गर्लफ्रंडे माहिका को देते हैं. कपल के यह प्यारे पल फैंस के भी दिलों को छू गए.
 

हार्दिक पंड्या, माहिका शर्मा

मैच के बाद एक बातचीत के दौरान हार्दिक पंड्या ने माहिका शर्मा को अपनी “मिसेज” कहकर संबोधित कर दिया. बस फिर क्या था, लोग कयास लगाने लगे कि क्या दोनों ने चुपचाप अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा लिया है.

हार्दिक पंड्या, माहिका शर्मा

फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं और कई लोग इसे क्रिकेट और ग्लैमर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन भी बता रहे हैं. फिलहाल T20 वर्ल्ड कप की जीत के साथ-साथ हार्दिक और माहिका का रोमांस भी सुर्खियों में बना हुआ है.

(ALL PHOTOS: PTI)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related