ईरान-अमेरिका जंग का असर… नेपाल में पेट्रोल 31, डीजल 54 और गैस सिलिंडर 296 रुपये महंगा

Date:

ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के साथ खाड़ी देशों की वर्तमान स्थिति का हवाला देते हुए नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी वृद्धि की घोषणा की गई है.

नेपाल ऑयल निगम की रविवार देर रात तक चली बैठक में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया. निगम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों और आपूर्ति प्रबंधन में आ रही चुनौतियों के कारण यह निर्णय लिया गया है. नई दरें आज रात 12 बजे से लागू कर दी गई हैं.

नए मूल्य समायोजन के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 31 रुपये प्रति लीटर, डीजल में 54 रुपये प्रति लीटर तथा एलपीजी गैस में 296 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

मूल्य वृद्धि के बाद अब पेट्रोल की कीमत 188 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 196 रुपये प्रति लीटर और एलपीजी गैस का मूल्य 2,126 रुपये प्रति सिलिंडर तय किया गया है.

निगम ने कहा है कि हाल के समय में मध्य पूर्व और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है.

यह भी पढ़ें: नेपाल हादसे में मारे गए तमिलनाडु के 7 तीर्थयात्री, शवों को भारत लाने की तैयारी शुरू

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि नेपाल जैसे पेट्रोलियम उत्पादन न करने वाले देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मूल्य वृद्धि का सीधा असर पड़ता है. इससे पहले भी वैश्विक परिस्थितियों के कारण आपूर्ति प्रणाली प्रभावित हुई थी और निगम को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को भुगतान करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था.

निगम ने मौजूदा समय में भी नेपाल को निरंतर पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति जारी रखने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का आभार व्यक्त किया है.

नेपाल ऑयल निगम ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में यह समायोजन किया गया है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखा जा सके.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Flow interrupted: Lifeline of 1.5 cr people facing a dry spell | Lucknow News – The Times of India

Lucknow: Gomti, the lifeline for 1.5 crore people and...

Myriad facets depicted in artwork at ‘Kala Drishya’ | Lucknow News – The Times of India

Lucknow: Based on themes of memory, struggle and complexities...

‘Pvt schools won’t force parents to buy books from specific shops’ | Lucknow News – The Times of India

TNNLucknow: The Unaided Private Schools Association (UPSA) on Sunday...

Man, 3-year-old son shot at by unidentified assailants in Sitapur | Lucknow News – The Times of India

Lucknow: Unidentified assailants shot a man and his 3-year-old...