उत्तराखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार प्रचार में व्यस्त: पीसी तिवारी

Date:

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार प्रचार में व्यस्त: पीसी तिवारी

हल्द्वानी में गल्ला मंडी में हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर दिया है। उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह चुनाव प्रचार में व्यस्त है, जबकि अपराधों में वृद्धि हो रही है।

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार प्रचार में व्यस्त: पीसी तिवारी

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि हल्द्वानी की गल्ला मंडी में दोहरे हत्याकांड की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह घटना उत्तराखंड में तेजी से बिगड़ती कानून व्यवस्था का भयावह संकेत है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ऐसे समय में सरकार आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त है। उपपा अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या की गई, उससे स्पष्ट है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई भय नहीं है। पिछले कुछ महीनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों देहरादून, विकासनगर, हल्द्वानी और अन्य नगरों में हत्या, महिला उत्पीड़न और संगठित हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आई हैं।

ये सब दर्शाता है कि अपराध अब अपवाद नहीं, बल्कि एक चिंताजनक प्रवृत्ति बनता जा रहा है। तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता कानून व्यवस्था सुधारने की बजाय छवि निर्माण और प्रचार तक सीमित दिखाई देती है। तिवारी ने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो उत्तराखंड की शांति प्रिय पहचान को गहरी क्षति पहुंचेगी। जनता भय और असुरक्षा के वातावरण में जीने को विवश हो रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी से पलायन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Get rid of flies instantly with this simple kitchen hack | – The Times of India

Flies in the house not only create a nuisance...

‘Baat nahi hui’: Why Ravindra Jadeja hasn’t spoken to MS Dhoni yet | Cricket News – The Times of India

Ravindra Jadeja and MS DhoniNEW DELHI: India all-rounder Ravindra...

Assam assembly elections 2026: What is BJP offering in its poll manifesto | India News – The Times of India

BJP releases manifesto ahead of polls (Image/PTI) NEW DELHI:...