अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Feb 2026 11:15 PM IST
प्रदेश भर में 45 दिन तक चले अभियान ने एक रिकॉर्ड बनाया है। कुल 681 शिविरों में 5,33,452 लोगों ने प्रत्यक्ष तौर पर भाग लेकर विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 45 दिन तक चला जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से पांच लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला है। न्याय पंचायत स्तर पर कुल 681 शिविरों के माध्यम से मौके पर 33 हजार जनसमस्याओं का समाधान हुआ है।
प्रदेश भर में 45 दिन तक चले अभियान ने एक रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि लोगों को जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े। इसके लिए प्रशासन खुद लोगों के पास पहुंच कर उनकी शिकायतों का निपटारा करे।
मुख्यमंत्री की इसी सोच को केंद्र में रखते हुए दिसंबर माह से सरकार ने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान शुरु किया। शुक्रवार को अभियान का समापन हो गया। कुल 681 शिविरों में 5,33,452 लोगों ने प्रत्यक्ष तौर पर भाग लेकर विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया।
SIR: उत्तराखंड में अप्रैल से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, कार्यों में लापरवाही पर नपेंगे अफसर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

