उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, रुद्रप्रयाग के डीएम बदले: 11 आईएएस-पीसीएस अफसरों के तबादले, हल्द्वानी को मिला नया सिटी मजिस्ट्रेट – Uttarakhand News

Date:

उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के कुल 11 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। लंबे समय से चल रही तबादलों की चर्चाओं के बीच जारी आदेशों में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तिय

.

आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं, आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग के साथ उद्योग निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद के साथ निदेशक सेवायोजन बनाया गया है।

रुद्रप्रयाग के नए डीएम विशाल मिश्रा

आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास और मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। रुद्रप्रयाग में भी बड़ा बदलाव करते हुए आईएएस प्रतीक जैन से डीएम की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। अब उन्हें प्रबंध निदेशक GMVN, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन और परियोजना निदेशक नमामि गंगे का दायित्व दिया गया है। उनकी जगह आईएएस विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

राज्य सिविल सेवा में PCS गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं निदेशक उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद बनाया गया है। PCS त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। PCS अब्ज प्रसाद वाजपेई को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी नियुक्त किया गया है।

सचिवालय सेवा के तहत रविंद्र सिंह को अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग और सुरेश जोशी को अपर सचिव जनगणना की जिम्मेदारी दी गई है।

तबादला सूची में रुद्रप्रयाग के पूर्व डीएम प्रतीक जैन का नाम सबसे अधिक चर्चा में रहा। हाल ही में मिली डीएम की जिम्मेदारी कुछ ही समय में वापस लिए जाने से प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। पिछले दिनों एक धार्मिक विवाद को लेकर भी उनका नाम सुर्खियों में रहा था।

देखिए पूरी लिस्ट…

  1. आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का प्रभार वापस ले लिया गया है।
  2. आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग निदेशक बनाया गया है।
  3. आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद और निदेशक सेवायोजन बनाए गए हैं।
  4. आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
  5. आईएएस प्रतीक जैन से डीएम रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
  6. प्रतीक जैन को प्रबंध निदेशक GMVN, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन परियोजना निदेशक नमामि गंगे बनाया गया है।
  7. प्रतीक जैन की जगह आईएएस विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए हैं।
  8. PCS गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण , निदेशक उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद बनाया गया है।
  9. PCS त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  10. PCS अब्ज प्रसाद वाजपेई को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनाया गया है।
  11. सचिवालय सेवा रविंद्र सिंह को अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
  12. सचिवालय सेवा अधिकारी सुरेश जोशी को अपर सचिव जनगणना बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

5 emotional self-care ideas to support your inner peace – The Times of India

In an age of hyper-curated routines, true well-being is...

Can donating food or clothes help remove hurdles and negativity? – The Times of India

In most Indian households donating clothes, foods and essentials...

Deepfake dadajis make it to the shaadi, thanks to AI – The Times of India

At first glance, it appears to be an ordinary...