उत्तराखंड में बेखौफ मनचलों ने युवती के पीछे 20 मिनट तक दौड़ाई बुलेट, चिल्लाती रही लड़की; VIDEO

Date:

Hindustan Hindi News

More

हल्द्वानी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मनचलों ने अपनी बुलेट से बाइक पर सवार लड़की का 20 मिनट तक पीछा किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मनचलों की हरकत से डरी लड़की डर से चिल्लाती रही। 

उत्तराखंड में बेखौफ मनचलों ने युवती के पीछे 20 मिनट तक दौड़ाई बुलेट, चिल्लाती रही लड़की; VIDEO

उत्तराखंड के हल्द्वानी में मनचलों ने सरेराह सड़क पर 20 मिनट तक दहशत मचाई, लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी। कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बुलेट सवार दो युवकों ने युवती का पीछा किया। बुलेट अड़ाकर उनकी बाइक रोकी और छेड़छाड़ की, उसे घर छोड़ने आए युवक के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रामपुर रोड निवासी पीड़िता ने बताया कि 16 मार्च को वह राजपुरा में अपनी सहेली के जन्मदिन में गई थी। रात करीब दस बजे सहेली का भाई उसे बाइक से घर छोड़ने निकला। रोडवेज स्टेशन के पास स्टेडियम वाली गली में पहुंचते ही बुलेट सवार दो युवकों ने बदतमीजी शुरू कर दी। उन्होंने बुलेट पर सायरन बजाते हुए पीछा किया। पीछा करते हुए दोनों आरोपी जेल चौराहे के पास पहुंचे और बाइक के आगे बुलेट अड़ा दी। इसके बाद बाइक चला रहे युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। युवती से अभद्रता और छेड़छाड़ की।

पीड़िता ने बताई आपबीती

पीड़िता के अनुसार आरोपी यहीं नहीं रुके। उन्होंने रामपुर रोड समता आश्रम की गली तक पीछा किया। इस दौरान बाइक सवार युवक और युवती दो ट्रकों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। समता आश्रम गली से बरेली रोड जाने वाले मार्ग पर दोनों ने कार को ओवरटेक कर एक किनारे छिपकर जान बचाई। वहां राहगीरों को पूरी घटना बताई। लोगों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए। फिर पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बुधवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया।

एक आरोपी स्कूल में करता है नौकरी

शहर कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अजय फर्त्याल निवासी फतेहपुर और अजय थापा निवासी बड़ी मुखानी, पीलीकोठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुलेट को भी कब्जे में ले लिया गया है। एक आरोपी बाजपुर के एक स्कूल में नौकरी करता है।

नैनीताल एसएसएपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़कों पर हुड़दंग या अभद्रता करने वालों के लिए देवभूमि में कोई स्थान नहीं है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की नाक के नीचे वारदात

बस स्टेशन के पास, जहां सबसे पहले युवती को घेरा गया, वह स्थान शहर कोतवाली के नजदीक है। आसपास कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आवास भी हैं। इसके बावजूद सायरन बजाती बुलेट दौड़ती रही और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

युवती चिल्लाती रही, पुलिस नजर नहीं आई

वायरल वीडियो में युवती डर के मारे चिल्लाती हुई दिखाई दे रही है। करीब पांच-छह किमी तक मनचले उत्पात मचाते रहे, लेकिन पुलिस कहीं नजर नहीं आई। हाई सिक्योरिटी एरिया में भी पुलिस की गैरमौजूदगी सवाल खड़े कर रही है।

बुलेट के पटाखे शहर सुन रहा, पुलिस नहीं

‘हिन्दुस्तान’ पहले भी छपरी बाइकर्स के आतंक को प्रमुखता से उठा चुका है। इनकी वजह से कई हादसे हो चुके हैं। एक डॉक्टर भी घायल हुए थे। बुलेट पर मॉडिफाइड साइलेंसर की पटाखे जैसी आवाजें पूरे शहर में गूंज रही हैं, लेकिन पुलिस तक यह आवाजें नहीं पहुंच रहीं।

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।

सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।

डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related