उत्तराखंड में शर्मनाक हरकत: जान बचाने को भाई संग सड़कों पर भागती रही युवती, गायब रहे रखवाले – haldwani molestation girl chased assaulted by eveteasers

Date:

Updated: Thu, 19 Mar 2026 10:58 AM (IST)

हल्द्वानी में एक युवती और उसके मुंहबोले भाई को रात में मनचलों ने बाइक से पीछा कर पीटा। जान बचाने के लिए वे सड़कों पर भागते रहे, लेकिन पुलिस नदारद थी। …और पढ़ें

News Article Hero Image

तहरीर मिलने के बाद दो युवकों के विरुद्ध दर्ज हुआ केस।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मनचलों से परेशान एक युवती अपने मुंहबोले भाई संग जान बचाने के लिए रात में हल्द्वानी की सड़कों पर भागती रही, लेकिन महिला सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस कहीं नजर नहीं आई। इसके बाद चलती बाइक से पीड़िता ने किसी तरह अपने परिवार को फोन कर मदद मांगी। बचने के लिए वह बरेली रोड पर जाकर छुप गई। यहां स्वजन के पहुंचने के बाद ही दहशत का दौर खत्म हुआ।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज और गाड़ी क्षतिग्रस्त करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कुमाऊं के प्रवेशद्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है।

जन्मदिन की पार्टी से लौट रही थी युवती

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक की बहन का सोमवार का बर्थ डे था। जन्मदिन की पार्टी में बहन की सहेलियां भी पहुंची थी। इसमें रामपुर रोड निवासी एक युवती भी थी, जिसे युवक अपनी बहन की तरह ही मानता है। रात में देरी होने पर युवक उसे अपनी बाइक से घर छोड़ने के लिए निकल गया।

मिनी स्टेडियम के पास पीछे से हूटर की आवाज आने पर युवक ने सोचा कि पुलिस की गाड़ी आ रही है। इसलिए अपनी बाइक को किनारा कर रास्ता दिया। लेकिन देखा कि पुलिस की कोई गाड़ी नहीं थी। बुलेट सवार दो युवक बाइक में अवैध तरीके से लगाए हूटर को बजा रहा था। इस बीच बुलेट सवार युवक ने घूरने की बात कहते हुए बदतमीजी शुरू कर दी।

युवती को घर छोड़ने जा रहे युवक के जवाब देने पर आरोपितों ने बुलेट से पीछा करने के बाद जेल रोड चौराहे पर गाड़ी रुकवा ली और युवक संग मारपीट की। युवती के बीच-बचाव करने पर उसे भी बाल पकड़ घसीट दिया। खुद को बचाने के लिए किसी तरह बाइक स्टार्ट कर पीड़ित मौके से निकल गए। लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। इसके बाद युवती ने घर में अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी देकर मदद मांगी।

साथ ही युवकों का वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया। भाई ने लोकेशन पूछ कहा कि वह रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन पहुंच रहा है। बाइक सवार अपनी मुहंबोली बहन संग यहां पहुंचा तो देखा कि बुलेट सवार अब भी उसके पीछे पड़े हैं। घबराकर दोनों समता आश्रम गली के रास्ते बाइक को बरेली रोड पर मोड़ दिया। यहां आड़ लेकर छुप गए। इधर, फोन से पुन: संपर्क होने पर युवती का सगा भाई व अन्य लोग भी पहुंच गए, तब जाकर राजपुरा निवासी युवक और रामपुर रोड युवती ने चैन की सांस ली।

स्कूल में नौकरी कर चुका एक आरोपित
पुलिस के अनुसार घटना में शामिल अजय थापा निवासी बड़ी मुखानी पीलीकोठी और अजय फर्त्याल निवासी फतेहपुर के विरुद्ध बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। आपराधिक घटना में इस्तेमाल बाइक सीज की गई है। पुलिस के अनुसार अजय फर्त्याल बाजपुर स्थित एक स्कूल में नौकरी कर चुका है।

कमिश्नर से लेकर अफसरों के घर तक आसपास
मिनी स्टेडियम के पास से अजय फर्त्याल और अजय थापा ने युवती और युवक का पीछा करना शुरू किया था। आसपास कुमाऊं कमिश्नर से लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के आवास होने के साथ ही आगे कोतवाली भी पड़ती है। हैरानी की बात यह है कि उसके बावजूद पुलिस घटना को नहीं रोक सकी।

युवती संग हुई घटना को लेकर आरोपितों के विरुद्ध छेड़खानी, मारपीट, वाहन क्षतिग्रस्त करने और गालीगलौज के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। – मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, एक और केस दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Radhakrishnan visits Gandhi Ashram | Patna News – The Times of India

During his recent visit to the legendary Bhitiharwa Gandhi...

Goa University Strengthens Ties with GIPARD and Tibetan Monastery through New MoUs | Goa News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-47529300,imgsize-110164,width-400,height-225,resizemode-72/47529300.jpg" alt="GU signs MoU with GIPARD, Mundgod Tibetan...