उत्तराखंड: हल्द्वानी के टांडा जंगल में हाथी से टकराई बाइक, दो भाइयों की दर्दनाक मौत – haldwani elephant collision two brothers dead in tanda forest

Date:

उत्तराखंड: हल्द्वानी के टांडा जंगल में हाथी से टकराई बाइक, दो भाइयों की दर्दनाक मौत

Updated: Sun, 01 Mar 2026 12:26 PM (IST)

हल्द्वानी के टांडा जंगल में एक दुखद सड़क हादसा हुआ। दोपहिया वाहन पर सवार शकील और जाफर नामक दो भाई हाथी से टकरा गए। इस दुर्घटना में शकील की मौके पर ही …और पढ़ें

News Article Hero Image

हाथी से दोपहिया वाहन टकरा गया। Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। टांडा जंगल में हाथी से दोपहिया वाहन टकरा गया। इससे दोपहिया वाहन सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। जिसमें रिश्ते के एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे भाई को उपचार के लिए बरेली ले जाया जा रहा था। जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रविवार को मोर्चरी में दोनों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई गतिमान है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से शाहजहांपुर कटरा व वर्तमान में बनभूलपुरा के गफूर बस्ती निवासी 26 वर्षीय शकील व 28 वर्षीय जाफर शनिवार की शाम हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान बेलबाबा से थोड़ी सी आगे टांडा रोड स्थित हाथी कारिडोर में उनके दो पहिया वाहन के आगे हाथी आ गया। जिससे उनकी मोपट अनियंत्रित हो गई। और मोपेट चालक शकील के सिर में जोरदार चोट लग गई।

लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी

साथ ही पीछे बैठे जाफर भी सड़क हादसे में घायल हो गया। सड़क हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जिसमें एक सूचना हाथी से टकराकर घायल होने व दूसरी सूचना सड़क पर एक्सीडेंट होने की थी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।

26 वर्षीय शकील को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि जाफर को हायर सेंटर के लिए भेजा। जिसपर बरेली ले जाते वक्त रास्ते में जाफर की मृत्यु हो गई। स्वजन उसे लेकर वापस डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद चिकित्सकों ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे आसपास के लोगों ने बताया की दोनों रिश्ते के भाई हैं। जो हल्द्वानी में रहकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी व कपड़ों की फेरी करते थे। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद शाहजहांपुर ले जाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related