उत्थान मंच में प्रभु श्रीराम के जन्म का मंचन
हल्द्वानी, संवाददाता। हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में पुनर्नवा महिला समिति की ओर

हल्द्वानी, संवाददाता। हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में पुनर्नवा महिला समिति की ओर से आयोजित महिला रामलीला में गुरुवार को प्रभु श्रीराम के जन्म से लेकर गौरी पूजन तक के प्रसंगों का मंचन किया गया।लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी नरेश पांडे, समाजसेवी जसविंदर भसीन एवं उत्थान मंच के अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लीला में राम जन्म के बाद गुरु विश्वामित्र का आगमन, ताड़का वध, सुबाहु-मारीच वध, अहिल्या उद्धार और गौरी पूजन के प्रसंगों का मंचन किया गया। ताड़का वध के दृश्य के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
गौरी पूजन के दृश्य में माता सीता और उनकी सखियों के अभिनय ने सभी का मन मोह लिया। लीला में राम का पात्र सुप्रभा, लक्ष्मण का लक्षिता, सीता का सौम्या, भरत का रिद्धि व शत्रुघ्न का दिव्यांशी ने निभाया। दशरथ की भूमिका विनीता ने, सुमंत की मेघा व विश्वामित्र की तारा बहुगुणा ने निभाई। ताड़का का पाठ रितु ने खेला, जनक का तारा, अहिल्या का मनस्वी ने। सुबाहु का किरदार किरण ने, मारीच का ललिता पाठक ने, वशिष्ठ का लता ने किरदार निभाया। इस दौरान समिति अध्यक्ष लता बोहरा, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, जानकी पोखरिया, कल्पना रावत, मंजू बनकोटी, निर्मला बहुगुणा, अंजना बोरा, रेखा रावत, कमला रौतेला, जया बिष्ट, प्रेमा बृजवासी, कुसुम बोरा, पार्षद शैलेंद्र दानू आदि मौजूद रहे।



