एसटीएफ और पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आधुनिक हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नैनीताल, 24 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पुलिस की टीम ने अवैध हथियारों के साथ दो तस्करों को जसपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक शातिर किस्म का अपराधी है।
एसटीएफ की ओर से मंगलवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि कुमाऊं एसटीएफ और जसपुर पुलिस को अवैध शस्त्रों की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी। एसटीएफ के निरीक्षक पावन स्वरूप अग्रवाल और जसपुर के थाना प्रभारी गोविंद मेहता की अगुवाई में पुलिस टीम ने तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल बिछा लिया।

