‘कच्चा तेल चाहिए तो…’, रूस ने पाकिस्तान को ऑफर किया सस्ता तेल लेकिन रख दी ऐसी शर्त

Date:

‘कच्चा तेल चाहिए तो…’, रूस ने पाकिस्तान को ऑफर किया सस्ता तेल लेकिन रख दी ऐसी शर्त

ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच रूस ने पाकिस्तान को रियायती दरों पर तेल सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया है. रूस ने कहा है कि अगर पाकिस्तान औपचारिक तौर पर संपर्क करता है तो वह सस्ता तेल बेच सकता है.

X

रूस ने पाकिस्तान को सस्ता तेल ऑफर किया है (File Photo: Reuters)

रूस ने पाकिस्तान को सस्ता तेल ऑफर किया है (File Photo: Reuters)

ईरान जंग के बीच रूस अपना तेल बेचकर खूब मुनाफा कमा रहा है. वैश्विक तेल सप्लाई बनाए रखने के लिए अमेरिका ने रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों में अस्थायी छूट दे दी है जिसके बाद दुनियाभर के देश रूसी तेल खरीद रहे हैं. मध्य-पूर्व से तेल सप्लाई में आई रुकावट की वजह से रूसी तेल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. भारत भी रिकॉर्ड कीमत पर रूसी तेल खरीद रहा है. इस बीच खबर है कि रूस ने पाकिस्तान को सस्ता कच्चा तेल ऑफर किया है.

पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने कहा है कि रूस पाकिस्तान को रियायती दरों पर तेल सप्लाई करने के लिए तैयार है और उन्होंने इस मौके का फायदा उठाने की अपील की है.

मंगलवार को इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए खोरेव ने पाकिस्तान को यह ऑफर दिया, साथ ही शर्त रखी कि अगर पाकिस्तान औपचारिक तौर पर रूस से संपर्क करता है, तो रूस पाकिस्तान को सस्ता तेल बेच सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

हालांकि, रूसी राजदूत ने यह भी साफ किया कि इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक संपर्क नहीं किया गया है.

‘अगर तेल चाहिए तो पाकिस्तान को पहल करनी होगी’

रूसी राजदूत ने जोर देते हुए कहा कि ऊर्जा क्षेत्र दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग का सबसे अहम स्तंभ बना हुआ है और इस क्षेत्र में किसी भी प्रगति के लिए शुरुआत पाकिस्तान को ही करनी होगी.

दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाओं की तरह पाकिस्तान भी तेल और गैस की बढ़ती कीमतों से जूझ रहा है. ईरान ने अमेरिका और इजरायली हमलों के जवाब में वैश्विक तेल परिवहन के लिए अहम समुद्री रास्ते होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है.

इस कारण पहले से ही आर्थिक बदहाली झेल रहे पाकिस्तान की हालत और पतली हो गई है. पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 20% की भारी बढ़ोतरी की है. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related