कलसिया नाले नये बैली ब्रिज की बुनियाद का काम शुरू

Date:

हल्द्वानी के काठगोदाम में कलसिया नाले पर अस्थायी बैली ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। 50 लाख रुपये की लागत से 38 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा, जिससे यातायात प्रभावित नहीं होगा। इसके बाद पुराने पुल को हटाकर स्थायी दो-लेन पुल का निर्माण होगा, जिसमें 6 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। काठगोदाम में कलसिया नाले पर यातायात सुचारू रखने के लिए अस्थायी बैली ब्रिज की बुनियाद का काम शुरू हो गया है। करीब 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की बुनियादी बनाने के लिए बुधवार को जेसीबी से समतलीकरण किया गया। काठगोदाम क्षेत्र में कलसिया नाले पर अस्थायी और पक्के बैली ब्रिज निर्माण को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को देहरादून की निर्माण कंपनी ने प्रस्तावित स्थल पर बुनियाद तैयार करने का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, हफ्ते भर के भीतर पुल की जद में आने वाले निर्माणों को हटाने के लिए सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी।राष्ट्रीय

राजमार्ग (एनएच) के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि यहां 38 मीटर लंबा अस्थायी बैली ब्रिज स्थापित किया जाएगा, जिससे निर्माण अवधि में यातायात प्रभावित न हो। इसके बाद पुराने पुल को हटाकर उसी स्थान पर 12 मीटर चौड़ा और 100 टन भार क्षमता वाला स्थायी दो-लेन पुल बनाया जाएगा। इस पक्के पुल के निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसका ठेका देहरादून की कंपनी को दिया गया है। यही कंपनी अस्थायी पुल का निर्माण भी कर रही है।इधर, जिला प्रशासन ने ईद के बाद अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के संकेत दिए हैं। एनएच अधिकारियों के मुताबिक, पुल निर्माण क्षेत्र में आने वाले पांच-छह कब्जाधारियों ने स्वयं अपने निर्माण हटाने शुरू कर दिए हैं, जबकि अन्य अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई भी जल्द तेज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related