![]()
कांग्रेस-सपा बेवजह शीर्ष कोर्ट खींच ले गए वनभूलपुरा भूमि मामला : धामी
हल्द्वानी। हल्द्वानी के बहुचर्चित वनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा नेताओं

हल्द्वानी, मुख्य संवादाता। हल्द्वानी के बहुचर्चित वनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा नेताओं ने मुद्दे को बेवजह सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाया, जबकि समाधान पहले हो सकता था। धामी ने शनिवार को एफटीआई सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। हालांकि, लालकुआं के बिंदुखत्ता, खटीमा के बग्गा, रामनगर ऋषिकेश आदि वन खत्तों में चल रहे राजस्व ग्राम बनाने के मामलों पर धामी ने कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है। इन मामलों का ठोस समाधान निकालने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।
रानीबाग एचएमटी भूमि पर आईटी हब योजना को गति हल्द्वानी। पुष्कर सिंह धामी ने एफटीआई सभागार में कानून व्यवस्था और जनपद में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और बेहतर समन्वय के साथ पूरे हों। लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। मानव-वन्यजीव संघर्ष पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाने, सोलर फेंसिंग व तारबाड़ मजबूत करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। वनाग्नि की रोकथाम के लिए फायर लाइन दुरुस्त रखने, रेंजवार मॉनिटरिंग और पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने आमजन को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। कानून व्यवस्था पर सख्त संदेश देते हुए पुलिस-प्रशासन को संवेदनशील और जवाबदेह कार्यशैली अपनाने को कहा। रानीबाग स्थित बंद एचएमटी भूमि पर आईटी हब विकसित करने की योजना को शीघ्र आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए, जिससे रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। ..जब धामी बोले, बुरा न मानो होली है मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री धामी ने संबोधन पत्र में कई अतिथियों के नाम नहीं होने पर हंसते हुए जिलाध्यक्ष से चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इस संबोधन पत्र में कई महत्वपूर्ण अतिथियों के नाम ही नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने अगले ही पल बुरा न मानो होली है कहकर माहौल को सामान्य भी कर दिया।


