काठगोदाम-बंगाल के बीच 15 मार्च को चलेगी स्पेशल ट्रेन

Date:

बरेली, लखनऊ, गोरखपुर होते हुए ठाकुरनगर पहुंचेगी ट्रेन 18 मार्च को ठाकुरनगर से काठगोदाम के

काठगोदाम-बंगाल के बीच 15 मार्च को चलेगी स्पेशल ट्रेन

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के ठाकुरनगर (श्रीधाम ठाकुरनगर) में आयोजित होने वाले मतुआ धर्म महामेला के लिए रेलवे ने काठगोदाम से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे के अनुसार काठगोदाम-ठाकुरनगर विशेष ट्रेन (05030) रविवार, 15 मार्च को काठगोदाम से सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, लखनऊ जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, छपरा, बरौनी जंक्शन, कटिहार जंक्शन, कुमेदपुर, एकलाखी, मालदा टाउन, पाकुड़, रामपुरहाट, सैंथिया, बोलपुर शांतिनिकेतन, वर्धमान, बैण्डेल, नैहाटी जंक्शन और दमदम जंक्शन होते हुए उसी दिन रात 8 बजकर 40 मिनट पर ठाकुरनगर पहुंचेगी। वापसी में ठाकुरनगर-काठगोदाम विशेष ट्रेन (05029) बुधवार, 18 मार्च को ठाकुरनगर से सुबह 10:20 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के अनुसार विशेष ट्रेन के संचालन से मेले में जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।स्टेशल ट्रेन किस स्टेशन से कब करेगी प्रस्थानकाठगोदाम-ठाकुरनगर विशेष ट्रेन (05030) 15 मार्च, रविवार को सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा यह ट्रेन से हल्द्वानी से 10:19, लालकुआं से 10:55, किच्छा से 11:18, बरेली सिटी से 12:30, बरेली जंक्शन से 13:20, लखनऊ जंक्शन से 18:10, गोरखपुर जंक्शन से 23:15, अगले दिन सोमवार को छपरा से 02:10, बरौनी जंक्शन से 05:25, कटिहार जंक्शन से 08:50, कुमेदपुर जंक्शन से 09:40, एकलाखी से 10:42, मालदा टाउन से 11:25, पाकुड़ से 12:45, रामपुर हाट से 13:30, सैंथिया से 13:52, बोलपुर शांतिनिकेतन से 14:28 बजे, वर्धमान से 15:42, बैण्डेल से 16:32, नैहाटी जंक्शन से 17:05, दमदम जंक्शन से 17:55 प्रस्थान कर 20:40 बजे ठाकुरनगर पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Stephen Fleming on CSK’s revamp, bowling pressure & impact player rule

India Navigates Hormuz Crisis With New Route As UN...

Shashank Singh on Punjab’s strong start, Priyansh’s growth & team mentality | IPL 2026

India Navigates Hormuz Crisis With New Route As UN...

Tolly marches for Rahul today, death still shrouded in mystery | Bengali Movie News – The Times of India

As Tollywood unites today to march through Tollygunge demanding...