कैबिनेट में शामिल अनुभवी मंत्रियों का राज्य को मिलेगा फायदा : धामी

Date:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कहा कि राज्य के हर क्षेत्र में काम करने वाले विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचेंगी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का अगला दशक होगा। रक्षा मंत्री की रैली को सरकार की उपलब्धियों को साझा करने का माध्यम बताया।

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पार्टी के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उनके अनुभवों का फायदा राज्य को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की कैबिनेट में हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व दिए जाने का प्रयास किया गया है। सर्किट हाउस में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद सीएम धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जन-गण-मन हमारी प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि राज्य के अंतिम छोर तक विकास योजनाएं पहुंचें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इसमें उत्तराखंड अहम भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा केदारनाथ के धाम में कहा था कि अगला दशक उत्तराखंड का होगा। इसी मंशा को लेकर राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के प्रयास में जुटा है। रक्षा मंत्री की रैली को चुनाव के आगाज के रूप में देखे जाने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। रक्षामंत्री की रैली के बाद राज्य सरकार और नए जोश के साथ काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related