क्या महागठबंधन छोड़ेंगे आईपी गुप्ता, तेजस्वी को देंगे झटका? हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी से मिले

Date:

क्या महागठबंधन छोड़ेंगे आईपी गुप्ता, तेजस्वी को देंगे झटका? हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी से मिले

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने हैदराबाद में AIMIM के स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. फिलहाल वे बिहार में महागठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन इस मुलाकात के बाद उनके AIMIM में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद और कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ा था. AIMIM ने उनके आरक्षण मुद्दे का भी समर्थन किया है.

X

बिहार विधानसभा चुनाव में आईपी गुप्ता ने राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. (File Photo: ITG)

बिहार विधानसभा चुनाव में आईपी गुप्ता ने राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. (File Photo: ITG)

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सहरसा से विधायक आईपी गुप्ता ने शनिवार को हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत किया.
आईपी गुप्ता फिलहाल बिहार में महागठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन जिस तरीके से आज ओवैसी की पार्टी ने हैदराबाद में उन्हें बुलाकर अपनी पार्टी के स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि बनाया है, उसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या आईपी गुप्ता महागठबंधन से निकलकर ओवैसी की पार्टी में शामिल हो सकते हैं?
 
बीते बिहार विधानसभा चुनाव में आईपी गुप्ता ने राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. ऐसा करने में आईपी गुप्ता को कोई दिक्कत भी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि वह अपने पार्टी के इकलौते विधायक हैं. दूसरी तरफ ओवैसी की पार्टी ने भी आईपी गुप्ता को आरक्षण दिए जाने के मुद्दे का समर्थन किया है.

शनिवार को हैदराबाद में AIMIM ने बिहार विधानसभा में जीते अपने पांच विधायकों और मुंबई कॉर्पोरेशन चुनाव में जीते आठ कॉरपोरेटर को सम्मानित करने के लिए हैदराबाद बुलाया था.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Warren Buffett on Bill Gates: We’ve had great times together, but I think he … – The Times of India

Renewed attention around Microsoft co-founder Bill gets has brought...

MG Majestor India launch on this date: All about Fortuner’s rival! – The Times of India

MG Motor India will launch the much-anticipated MG Majestor...