गर निगम क्षेत्र में बढ़ेगा पीएनजी कनेक्शन का दायरा
नगर निगम ने एचपीसीएल को पीलीकोठी क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने की अनुमति दी है। इससे शहर के हजारों घरों में गैस की आपूर्ति की जाएगी। वर्तमान में हीरानगर और जजफार्म के 600 घरों में गैस मिल रही है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी जल्द गैस पहुंचाई जाएगी।

घरों में लगेंगे गैस पाइपलाइन के कनेक्शन नगर निगम ने एचपीसीएल को पहले चरण में पीलीकोठी क्षेत्र में लाइन बिछाने की दी अनुमतिसीवरेज और पेयजल के लिए खुली सड़कों के पुनर्निर्माण से पहले बिछानी होगी लाइनअभी हीरानगर और जजफार्म के छह सौ घरों में लाइन से गैस की हो रही आपूर्तिहल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। गैस संकट से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही पीएनजी कनेक्शन से गैस मिलेगी। इसके लिए पहले चरण में पीलीकोठी क्षेत्र के घरों तक पाइपलाइन से गैस पहुंचाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने एचपीसीएल को मंजूरी दे दी है।
इसके बाद निगम के अन्य क्षेत्रों तक लाइन के माध्यम से गैस पहुंचाई जाएगी।शहर के हजारों घरों की रसोई में पाइपलाइन से गैस पहुंचने का सपना पांच साल बाद भी अधूरा है। कई घरों तक पहुंच चुकी पाइपलाइनें और मीटर अब भी केवल शोपीस बने हुए हैं। गैस संकट के समय भी लोग सिलेंडर के लिए भटकने को मजबूर हैं, जबकि उनके घर पर कनेक्शन मौजूद है। हल्द्वानी में फरवरी 2021 में बिछनी शुरू हुई एचपीसीएल की लाइन से केवल जजफार्म और हीरानगर में गैस मिलनी शुरू हो सकी है। जहां पचास हजार घरों तक इस सुविधा को पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया था, वहीं केवल छह सौ परिवारों को लाइन से गैस मिल पा रही है। हजारों लोग अब भी सिलेंडर के लिए परेशानी उठाने को मजबूर हैं। अब इसके समाधान की कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम क्षेत्र में पीलीकोठी क्षेत्र के घरों तक लाइन से गैस पहुंचेगी। इसके लिए निगम ने एचपीसीएल को काम करने की मंजूरी दे दी है। यहां पहले से ही सीवरेज और पेयजल के लिए खुदी सड़कों के पुनर्निर्माण से पहले कंपनी को अपना काम पूरा करना होगा। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि पाइपलाइन से घरों तक गैस पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी को पीलीकोठी क्षेत्र में काम करने की अनुमति दी गई है। अन्य क्षेत्रों में भी जल्द गैस पहुंचाई जाएगी।


