गाजियाबाद में महाशिवरात्रि से पहले बवाल, बिल्डिंग में बकरा लाने के बाद फैला तनाव

Date:

गाजियाबाद में महाशिवरात्रि से पहले बवाल, बिल्डिंग में बकरा लाने के बाद फैला तनाव

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में महाशिवरात्रि से पहले बकरा लाने की सूचना पर हंगामे की स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और शांति बनाए रखने की अपील की. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की.

X

बकरा लाने की सूचना पर स्थानीय लोगों का विरोध (Photo: Screengrab)

बकरा लाने की सूचना पर स्थानीय लोगों का विरोध (Photo: Screengrab)

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक नई बनी बिल्डिंग में बकरा लाए जाने की सूचना सामने आई. मामला श्रीराम कंपाउंड स्थित बी-168 विक्रम एन्क्लेव (पार्क के सामने) का बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भीड़ जुट गई.

स्थानीय निवासियों के अनुसार करीब 20 से 25 बाहरी लोग सफेद टोपी पहनकर मौके पर पहुंचे थे, जिसके बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई. चूंकि अगले दिन महाशिवरात्रि का पर्व था और पास में ही राम मंदिर स्थित है, इसलिए कुछ लोगों ने बकरा लाए जाने पर आपत्ति जताई. विरोध कर रहे लोगों का आरोप था कि बकरा कुर्बानी के उद्देश्य से लाया गया है, जिससे धार्मिक माहौल बिगड़ सकता है.

गाजियाबाद में महाशिवरात्रि से पहले हंगामा

सम्बंधित ख़बरें

सूचना मिलते ही शालीमार गार्डन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की.

मौके पर पहुंचे वार्ड 37 के पार्षद रवि भाटी ने बताया कि इलाके में अधिकतर हिंदू आबादी रहती है और पास के मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने बकरा काटने की तैयारी होने की आशंका जताई थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई.

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि फ्लैट में रहने वाले हैदर अली नामक व्यक्ति ने गृह प्रवेश के मौके पर अपने समुदाय के लोगों और बच्चों को बुलाया था. मौके पर पुलिस को एक बकरी मिली है. हालांकि कुर्बानी की पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस का कहना है कि फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और एहतियातन निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह का साम्प्रदायिक तनाव पैदा न हो.
 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

How to be successful in life, as per psychology

ETimes.in / Apr 5, 2026, 22:55 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/6How...

How to deal with negative people: 5 effective psychology-based tips

ETimes.in / Apr 5, 2026, 21:42 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/6How...

10 simple habits and tips to master emotional intelligence

ETimes.in / Apr 5, 2026, 19:56 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/11How...

Top 5 premium localities in Greater Noida attracting affluent buyers and long-term investors

NewsReal Estate NewsTop 5 premium localities in Greater Noida...