गैस सिलिंडर बुकिंग पर लेटेस्ट अपडेट, मार्च के लिए नया डीएसी कोड जारी
Updated: Thu, 02 Apr 2026 07:44 AM (IST)
मार्च में बुक किए गए गैस सिलिंडरों के लिए अब नया डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आएगा। इंडेन गैस सर्विस, काठगोदाम के प्रबंधक ने बताया कि पुराने डीएसी क …और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। अगर आपने मार्च में सिलिंडर की आनलाइन बुकिंग करवाई थी तो उसके लिए अब आपके फोन पर नया डिलीवरी आथेंटिकेशन कोड (डीएसी) कोड आएगा। इसी नए डीएसी की मदद से आपको सिलिंडर मिल पाएगा।
काठगोदाम स्थित इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक गणेश सिंह नेगी ने बताया कि डिलीवरी के दौरान लोग पुरानी डीएसी बता रहे हैं, इस वजह से उनको सिलिंडर मिलने में परेशानी हो रही है। महीना बदलने से लोगों के फोन में नई डीएसी मैसेज के माध्यम से आएगी। जिन लोगों ने 27 मार्च से पहले आनलाइन बुकिंग करवाई थी, उनके फोन पर नई डीएसी आने लगी है। इसके बाद 31 मार्च तक आनलाइन बुकिंग करवाने वालों के फोन में भी एक-दो दिन में डीएसी आ जाएगी।
बढ़ता जा रहा है बैकलाग
उधर, गैस की होम डिलीवरी को लेकर परेशानी जारी है। बुधवार को शीशमहल स्थित गैस गोदाम में सरस मार्केट स्थित गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं के लिए 1,080 सिलिंडर आए। इन्हेें गाड़ियों के माध्यम से बांटने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया। लेकिन, बैकलाग बढ़ता जा रहा है। बुधवार तक 7500 से अधिक बैकलाग दर्ज किया गया है।

