चंदौली में ट्रक में वॉल पुट्टी की आड़ में हो रही थी शराब की तस्करी, 1.20 करोड़ की अवैध शराब बरामद

Date:

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े खेल का पर्दाफाश किया है. यूपी-बिहार सीमा पर स्थित सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

दरअसल, बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से ही वहां अवैध शराब की तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है. शराबबंदी के शुरुआती दिनों से शुरू हुआ यह धंधा आज भी जारी है. हालांकि बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाता है और समय-समय पर शराब की बड़ी खेप भी पकड़ी जाती रहती है. इसी क्रम में यूपी-बिहार सीमा पर स्थित चंदौली जिले में भी पुलिस तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है.

ट्रक में ऊपर से वॉल पुट्टी लदी थी
इसी कड़ी में सैयदराजा थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को पकड़ा. ट्रक में ऊपर से वॉल पुट्टी लदी हुई थी, जिससे पहली नजर में यह सामान्य माल ढुलाई वाला वाहन लग रहा था. लेकिन पुलिस को शक होने पर जब ट्रक की गहन जांच की गई और वॉल पुट्टी की बोरियों को हटाया गया, तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई.

सम्बंधित ख़बरें

ट्रक चालक और शराब तस्कर गिरफ्तार किया गया है. Photo ITG

दरअसल वॉल पुट्टी की बोरियों के पीछे ट्रक में अंग्रेजी शराब की 710 पेटियां छुपाकर रखी गई थीं. इस तरह से शराब को छुपाया गया था कि पहली नजर में किसी को भी यह पता न चल सके कि ट्रक में वॉल पुट्टी के अलावा कोई अन्य सामान भी मौजूद है. पुलिस के अनुसार बरामद की गई शराब की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है.

ट्रक चालक और शराब तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक और एक अन्य शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं. चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले पिछले सप्ताह भी पुलिस ने पंजाब से बिहार ले जाई जा रही करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अवैध शराब बरामद की थी. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिप्टी एसपी ने दी जानकारी
इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए चंदौली सदर के डिप्टी एसपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत सैयदराजा थाना पुलिस और सर्विलांस टीम यूपी-बिहार सीमा पर बगही गांव के पास चेकिंग कर रही थी.

उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे 19 के किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक बड़ा ट्रक खड़ा था. शक के आधार पर जब पुलिस ने उसकी जांच की तो उसमें वॉल पुट्टी की बोरियां भरी हुई थीं. लेकिन जब ट्रक की गहन जांच की गई और वॉल पुट्टी की बोरियों को हटाया गया, तो उनके पीछे 710 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

डिप्टी एसपी ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है. इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Modi Lauds Patnaik: Modi lauds Patnaik, Dubey apologises for CIA swipe | India News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129965323,imgsize-57548,width-400,height-225,resizemode-4/nishikant-dubey.jpg" alt="Modi lauds Patnaik, Dubey apologises for CIA...

SC against reserving verdicts, but some judges take own time | India News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129965286,imgsize-87360,width-400,height-225,resizemode-4/thumbnail-4.jpg" alt="SC against reserving verdicts, but some judges...

Satsang, spotlight, stardust: An ode to Tesseract | Mumbai News – The Times of India

A week that saw the resurfacing of Timothée Chalamet’s...