चलती रोडवेज बस के टायर में लगी आग, नैनीताल एसएसपी ने खुद आग बुझाकर हादसे को टाला

Date:

Roadways Bus Tire Catches Fire

चलती बस के टायर में लगी आग

(

Photo-ETV Bharat

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : April 2, 2026 at 7:08 AM IST

2 Min Read

Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: हल्द्वानी-नैनीताल रोड में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब एक रोडवेज बस के टायर से अचानक आग की लपटे उठने लगी, इस दौरान भ्रमण में निकले एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अपनी सूझबूझ से हादसे को टाला, बल्कि अग्निशमन सिलेंडर से आग पर स्वयं काबू पाने की कोशिश की. बस में सवार करीब 10 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई.

घटना रात करीब 10:05 बजे की है, जब एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी क्षेत्र भ्रमण पर थे. इसी दौरान भोटिया पड़ाव के पास नैनीताल रोड पर उनके आगे चल रही एक रोडवेज बस, जो अल्मोड़ा से दिल्ली की ओर जा रही थी, उसके टायर के नीचे से अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दी. बस चालक इस खतरनाक स्थिति से पूरी तरह अनजान था और बस लगातार आगे बढ़ रहा था. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एसएसपी ने तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी से बस को ओवरटेक कर उसे रुकवाया. बस रुकते ही उन्होंने बिना समय गंवाए खुद मोर्चा संभाला और अपनी टीम के साथ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य शुरू किया.

पुलिस टीम की तत्परता से सभी यात्रियों को जल्द ही बस से बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद पास में स्थित पेट्रोल पंप से तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाए गए और एसएसपी ने खुद टीम के साथ मिलकर टायर में लगी आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया. कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. साथ ही कंट्रोल रूम को सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया, जिससे राहत और सुरक्षा कार्य और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सका. हादसे के वक्त बस में सवार लगभग 10 यात्रियों मौजूद थे. बाद में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित रवाना किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related