चारधाम यात्रा के लिए कुमाऊं से जाएंगी 40 रोडवेज बसें

Date:

हल्द्वानी में चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने 40 बसों का अधिग्रहण किया है। ये बसें 19 अप्रैल से विभिन्न डिपो से यात्रा के लिए भेजी जाएंगी। यात्रा के दौरान स्थानीय यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कुल 100 बसें चारधाम यात्रा के लिए तैनात की जाएंगी।

हल्द्वानी। चारधाम यात्रा के लिए कुमाऊं मंडल से उत्तराखंड परिवहन निगम की 40 बसों का अधिग्रहण किया गया है। 19 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा के लिए इन बसों को विभिन्न डिपो से भेजा जाएगा। ऐसे में अगले करीब तीन महीने तक स्थानीय यात्रियों को बसों की उपलब्धता में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चारधाम यात्रा के सुचारु संचालन के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने कुल 100 बसें तैनात करने का निर्णय लिया है। इनमें से 60 बसें गढ़वाल मंडल से, जबकि 40 बसें कुमाऊं मंडल से भेजी जाएंगी। कुमाऊं मंडल में नैनीताल संभाग से 30 और टनकपुर संभाग से 10 बसें यात्रा ड्यूटी में लगाई जाएंगी।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो से दो बसें, अल्मोड़ा और भवाली से चार-चार बसें, रामनगर से आठ तथा रानीखेत से छह बसें चारधाम यात्रा के लिए भेजी जाएंगी। सभी बसें बीएस-6 मॉडल की होंगी, जिन्हें लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। हल्द्वानी रोडवेज डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि मुख्यालय से आदेश प्राप्त हो चुका है। 19 अप्रैल से 30 जून तक बसों का अधिग्रहण रहेगा। फिलहाल बसों के ग्रीन कार्ड बनवाने और अन्य औपचारिकताओं की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Watch: Arjun Tendulkar’s pinpoint yorkers light up LSG nets | Cricket News – The Times of India

Arjun Tendulkar at LSG nets. (Video grabs)NEW DELHI: Young...

About 80% of breast cancer biopsies turn out benign – new imaging tool promises clearer diagnoses and fewer biopsies – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130078797,imgsize-47360,width-400,height-225,resizemode-4/130078797.jpg" alt="About 80% of breast cancer biopsies turn...

To Lam Unanimously Elected as Vietnam’s President Amid Concerns of Increased Authoritarianism | World News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130078886,imgsize-115912,width-400,height-225,resizemode-4/vietnams-to-lam-elected-as-president-pm-modi-congratulates.jpg" alt="Vietnam's To Lam elected as President; PM...