जैम फैक्ट्री में 25 लाख से लगाया कंपोस्ट प्लांट

Date:

share

अच्छी खबर घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े का होगा निस्तारण हल्द्वानी,

जैम फैक्ट्री में 25 लाख से लगाया कंपोस्ट प्लांट

अच्छी खबर घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े का होगा निस्तारणहल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। जवाहर नगर की बंद जैम फैक्ट्री में निगम ने 25 लाख रुपये से कंपोस्ट प्लांट लगाया। घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले एक मिट्रिक टन गीले कूड़े से यहां कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी, जिससे कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।नगर निगम घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले सूखे और गीले दोनों कूड़े को ट्रेंचिंग ग्राउंड में जमा करता है, जिससे यहां कूड़े के पहाड़ जमा हो गए हैं। इसके समाधान के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू की है। गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाने के लिए जवाहर नगर की बंद जैम फैक्ट्री में पच्चीस लाख रुपये की लागत से कंपोस्ट प्लांट लगा दिया गया है।

बंद पड़ी फैक्ट्री की जमीन को पहले ही नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है। अब ऐसे घर और प्रतिष्ठान, जहां से गीला कूड़ा बड़ी मात्रा में निकलता है, उसे यहां पहुंचाया जाएगा, जिससे प्लांट के माध्यम से खाद बनाई जाएगी। इसके शुरू होने पर ट्रेंचिंग ग्राउंड में जमा हो रहे कूड़े की मात्रा कम होने की उम्मीद है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि यह प्रयोग सफल होने पर प्लांट की संख्या बढ़ाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related