झोपड़ी पर गिरी स्कूल की दीवार, एक ही परिवार के पांच लोग दबे

Date:

झोपड़ी पर गिरी स्कूल की दीवार, एक ही परिवार के पांच लोग दबे

share

हल्द्वानी में सोमवार रात तेज आंधी के दौरान एक दीवार गिरने से एक परिवार के पांच सदस्य दब गए। स्थानीय लोगों और 108 आपातकालीन सेवा की मदद से सभी को अस्पताल पहुँचाया गया। गंभीर रूप से घायल धीरज को 24 टांके आए हैं, जबकि अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। प्रशासन से अभी कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है।

झोपड़ी पर गिरी स्कूल की दीवार, एक ही परिवार के पांच लोग दबे

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता सोमवार रात तेज आंधी के दौरान शीशमहल क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां रहने वाले राकेश मौर्या की झोपड़ी पर पास के स्कूल की करीब 10 फीट ऊंची दीवार गिर गई। परिवार के पांच सदस्य नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मुस्तैदी और 108 आपातकालीन सेवा की मदद से सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।पीड़ित राकेश मौर्या ने बताया कि आंधी से दीवार झोपड़ी के उस हिस्से पर गिरी जहां उनके पिता 62 वर्षीय बाबू राम, 30 वर्षीय भाई करन पाल, 28 वर्षीय धीरज उनकी पत्नी विमला और छह माह की मासूम बेटी सो रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के 30 से 40 लोग जमा हुए और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला। हादसे में धीरज गंभीर रूप से घायल हुआ है। उनके सिर पर 24 टांके आए हैं। परिवार के अन्य सदस्य और बच्ची सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मंगलवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने एसटीएच पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पीड़ित परिवार ने बताया कि फिलहाल उन्हें प्रशासन की ओर से कोई आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है। सभी को घर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related