ट्रांसपोर्ट नगर में टैक्स लगाने की तैयारी का किया विरोध

Date:

ट्रांसपोर्ट नगर में टैक्स लगाने की तैयारी का किया विरोध

share

हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल और ट्रांसपोर्ट महासंघ ने नगर निगम द्वारा टैक्स लगाए जाने के खिलाफ विरोध जताया है। व्यापारियों ने मेयर से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा और कहा कि टैक्स लागू करने से पहले उनके साथ चर्चा की जाए।

ट्रांसपोर्ट नगर में टैक्स लगाने की तैयारी का किया विरोध

हल्द्वानी, संवाददाता देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल (यातायात नगर) और ट्रांसपोर्ट महासंघ ने नगर निगम की ओर से टैक्स लगाए जाने की तैयारी पर कड़ा एतराज जताया है। इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष व राज्य स्तरीय उद्योग सदस्य जसपाल सिंह कोहली और महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी के नेतृत्व में रविवार को व्यापारियों ने मेयर गजराज सिंह बिष्ट से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।व्यापारियों का कहना है कि टैक्स लागू करने से पहले व्यापारियों के साथ गोष्ठी कर सर्वसम्मति बनाई जाए। महासंघ के प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि 32 एकड़ में फैला ट्रांसपोर्ट नगर वर्ग क की श्रेणी में आता है और यह फ्री-होल्ड भूमि है।

आवंटन के समय व्यापारियों से सर्किल रेट के आधार पर पूरी रकम ली गई है। साथ ही, किसी भी क्रय-विक्रय पर सर्किल रेट का 15 प्रतिशत एनओसी शुल्क वसूला जाता है, जो यातायात नगर अनुश्रवण समिति के पास जाता है। जब समिति पहले से ही रख-रखाव के लिए मोटी रकम ले रही है, तो अतिरिक्त टैक्स का बोझ डालना अनुचित है। मांग करने वालों में पंडित दया किशन शर्मा, हरजीत सिंह चड्ढा, राजेंद्र अग्रवाल, नवीन मलकानी, ललित रौतेला, डब्बू तिवारी, किशन कोश्यारी, आफताब हुसैन, स्वर्णपाल सिंह, भास्कर जोशी, विक्की सेठी, कुलतरण सिंह आनंद, सोनी सब्बरवाल और इकबाल सिंह आनंद आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Zero LPG stock won’t be tolerated: Buxar DM | Patna News – The Times of India

District officials in Buxar reviewed crisis management, focusing on...

Knowledge must serve humanity, says President at NU convocation | Patna News – The Times of India

During her address at the Nalanda University convocation, President...