थाई-हाई स्लिट साड़ी में प्रियंका चोपड़ा, विदेश में दिखाए ‘देसी संस्कार’, धड़का फैन्स का दिल

Date:

थाई-हाई स्लिट साड़ी में प्रियंका चोपड़ा, विदेश में दिखाए ‘देसी संस्कार’, धड़का फैन्स का दिल

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा सिर्फ अपनी फिल्मों से ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल से भी सबका ध्यान खींच रही हैं. ग्लोबल आइकन बिना कुछ बोले ही धमाल मचा देती हैं, चाहे फिल्मों से हो या फैशन से. 

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका की लेटेस्ट हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ के लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद से उन्हें खूब प्यार मिल रहा है  वो अपने बोल्ड हाई-फैशन लुक्स से फैशन लवर्स को इंस्पायर कर रही हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ धांसू फोटोज शेयर कीं, जिसमें उन्होंने साड़ी को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पहना है. 

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल का ये स्टाइल फिर साबित करता है कि वो रेड कार्पेट पर और बाहर भी ट्रू स्टाइल आइकन हैं. प्रियंका ब्राइट येलो आउटफिट में कहर ढा रही हैं, जो हेरिटेज और हाई फैशन का जबरदस्त मिक्स था. 

प्रियंका चोपड़ा

साड़ी-इंस्पायर्ड लुक में सिर से लेकर कार्पेट पर ट्रेल बनाता दुपट्टा था. साड़ी को उन्होंने थाई-हाई स्लिट पैटर्न से मॉडर्न टच दिया. स्ट्रैपी हील्स और क्लच के साथ पूरा लुक ऐसा था कि देखने वाले नजरें नहीं हटा पाएं. 

प्रियंका चोपड़ा

ये लुक ‘द ब्लफ’ में उनके कैरेक्टर एर्सेल बोडेन को समर्पित था, साथ ही इंडियन फैशन के ग्लोबल स्कोप को सेलिब्रेट करने  वाला था. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ये पहनना मेरे ‘द ब्लफ’ कैरेक्टर एर्सेल बोडेन को ट्रिब्यूट है. 
 

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने लिखा कि मुझे साड़ी बहुत पसंद है. पिछले महीने कूट्योर रनवे पर ये पीस देखा, तो लगा जैसे साड़ी का मॉडर्न ट्विस्ट. मैंने तुरंत गौरव गुप्ता को फोन करके इसे होल्ड करने को कहा.

प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस का कहना है कि इसकी सिम्प्लिसिटी में गजब की पावर है. टेलरिंग की परफेक्शन, ड्रेप और मूवमेंट, ये रूटेड भी लगता है और फ्यूचरिस्टिक भी, और ब्राइट येलो तो इंडिया के कलरफुल पैलेट से मैच करता है. 

प्रियंका चोपड़ा

वो कहती हैं कि मेरे लिए ये पीस इंडियन फैशन के ग्लोबल एक्सपैंशन का सबूत है, कि हमारा हेरिटेज कितनी खूबसूरती से इवॉल्व हो रहा है. प्रियंका का लुक देखकर फैन्स सरप्राइज हैं और उनके स्टाइल के सब दीवाने हो गए हैं. 

PHOTOS: Instagram @priyankachopra

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related