दमदार शुरुआत के लिए तैयार ‘ओ रोमियो’, शाहिद के खाते में आएगी पिछले 5 सालों की बेस्ट ओपनिंग

Date:

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की वैलेंटाइन्स डे रिलीज ‘ओ रोमियो’ थिएटर्स में पहुंच चुकी है. डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की इस फिल्म के ट्रेलर को जनता से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था और गाने भी अच्छे-खासे पॉपुलर हुए हैं. ‘कमीने’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्में दे चुकी शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी तीसरी बार साथ आ रही है.

शाहिद के साथ ‘एनिमल’ फेम तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी और वेटरन एक्ट्रेस फरीदा जलाल जैसे दमदार कलाकारों के नाम भी कास्ट में शामिल हैं. ‘ओ रोमियो’ को रिव्यूज मिक्स्ड मिले हैं मगर एक बात सभी में कॉमन है कि शाहिद ने एक बार फिर बहुत दमदार काम किया है. बॉक्स ऑफिस का गणित देखें तो ‘ओ रोमियो’ एक सॉलिड शुरुआत के लिए तैयार नजर आ रही है.

कैसी रही ‘ओ रोमियो’ की एडवांस बुकिंग?
शाहिद की फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग की शुरुआत बहुत धाकड़ नहीं रही थी लेकिन रिलीज पास आने के साथ-साथ टिकट सेल्स ने रफ्तार पकड़ी. सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि रिलीज से पहले ‘ओ रोमियो’ के लिए ऑलमोस्ट 1.2 लाख टिकट एडवांस में बुक हो गए थे. इस बुकिंग से फिल्म ने करीब 3 करोड़ रुपये का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन भी कर लिया.

सम्बंधित ख़बरें

ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘ओ रोमियो’ के लिए नेशनल चेन्स में 33 हजार से ज्यादा टिकट बुक हुए थे. ये आंकड़ा साल 2026 की पहली बॉलीवुड रिलीज ‘इक्कीस’ से थोड़ा ही कम है. अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ के लिए नेशनल चेन्स में करीब 35 हजार टिकट बुक हुए थे.

कितना होगा ‘ओ रोमियो’ का ओपनिंग कलेक्शन?
‘इक्कीस’ को पहले दिन 6.5 करोड़ की ओपनिंग मिली थी. नेशनल चेन्स में ‘ओ रोमियो’ की एडवांस बुकिंग ‘इक्कीस’ से थोड़ी ही कम है. लेकिन शाहिद और बाकी कास्ट की वजह से ‘ओ रोमियो’ का माहौल थोड़ा बेहतर बना हुआ है. ऊपर से इसे लव स्टोरी होने का भी फायदा मिलेगा क्योंकि ये वैलेंटाइन्स डे रिलीज है. ट्रेलर और गानों की चर्चा का भी फायदा होगा इसलिए अनुमान लगाया जा सकता है कि ‘ओ रोमियो’ का ओपनिंग कलेक्शन 8 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है.

लॉकडाउन के बाद शाहिद की बेस्ट ओपनिंग
शाहिद के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग 2019 में रिलीज हुई ‘कबीर सिंह’ से आई थी. शाहिद के सनकी लवर अवतार वाली ‘कबीर सिंह’ ने पहले दिन 20 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया था. लेकिन लॉकडाउन के बाद से शाहिद की फिल्मों का माहौल थोड़ा बिगड़ा है.

लॉकडाउन के बाद शाहिद की तीन फिल्में आई हैं— जर्सी, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और देवा. इनमें से सिर्फ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ही बॉक्स ऑफिस पर कामयाब साबित हुई. इस फिल्म ने 7 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया था. इसलिए अगर ‘ओ रोमियो’ की ओपनिंग अनुमानों के हिसाब से रही, तो ये पिछले 6 सालों में शाहिद की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित होगी. अब नजरें इस बात पर रहेंगी कि शाहिद की फिल्म अनुमानों पर खरी उतरती है या नहीं. और क्या ये अनुमानों से भी बेहतर कलेक्शन कर सकती है?

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Stephen Fleming on CSK’s revamp, bowling pressure & impact player rule

India Navigates Hormuz Crisis With New Route As UN...

Shashank Singh on Punjab’s strong start, Priyansh’s growth & team mentality | IPL 2026

India Navigates Hormuz Crisis With New Route As UN...

Tolly marches for Rahul today, death still shrouded in mystery | Bengali Movie News – The Times of India

As Tollywood unites today to march through Tollygunge demanding...