दिल्ली के रोहिणी में दिनदहाड़े गैंगवार, गोगी गैंग के साहिल की गोली मारकर हत्या

Date:

दिल्ली के रोहिणी में दिनदहाड़े गैंगवार, गोगी गैंग के साहिल की गोली मारकर हत्या

बाहरी दिल्ली के रोहिणी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात इतनी सुनियोजित थी कि घायल को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

X

रोहिणी में साहिल नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. (Photo: Representational)

रोहिणी में साहिल नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. (Photo: Representational)

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है. पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि यह वारदात गैंगवार का नतीजा हो सकती है.

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने साहिल को गोली मारी, जो सीधे जानलेवा साबित हुई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हमले के पीछे टिल्लू ताजपुरिया गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि साहिल कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था. उसका नाम गोगी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान में जुटी है.

सम्बंधित ख़बरें

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related