दून गोलीकांड के बाद नैनीताल जिले में चलाया चेकिंग अभियान

Date:

दून गोलीकांड के बाद नैनीताल जिले में चलाया चेकिंग अभियान

share

सतर्कता :: 52 जगहों पर जिले में छापेमारी के बाद 24 संदिग्धों के चालान

दून गोलीकांड के बाद नैनीताल जिले में चलाया चेकिंग अभियान

सतर्कता :: 52 जगहों पर जिले में छापेमारी के बाद 24 संदिग्धों के चालानदून में मॉर्निंग वॉक पर निकले ब्रिगेडियर की गोलीबारी में हुई हत्याहल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। देहरादून में बीते दिनों मॉर्निंग वॉक पर निकले ब्रिगेडियर की गोलीबारी में मौत के बाद नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। शनिवार रात पूरे जिले में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 24 संदिग्धों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन प्रहार के रूप में चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में जनपद में कुल 52 स्थानों पर चेकिंग की गई।

45 बार, होटल-रेस्टोरेंटों पर छापेमारी की गई। इसके अलावा 65 स्थानों पर बॉर्डर, बैरियर चेकिंग की गई। 84 व्यक्तियों का इस दौरान सत्यापन किया गया। ढाबा चेकिंग, रैश ड्राइविंग व बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्यवाही की गई। कुल 24 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। जिनके पास रात में घूमते हुए न तो आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र था न ही अन्य दस्तावेज। आठ वाहनों के भी चालान किए गए। दो वाहनों को नियमों के उल्लंघन में सीज किया गया।आईजी ने सत्यापन पर फोकस करने के निर्देशआईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कुमाऊं के कप्तानों को अपने-अपने जिले में सत्यापन की कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से काम करने या घूमने आ रहे लोगों को डेटा तैयार रखें। अगर कहीं कोई घटना होती है तो संबंधित थानेदार की जिम्मेदारी होगी। कहा कि पुलिस मित्रता का भाव रखते हुए बीट पर काम करे और लोगों से मिले। इसके अलावा उन्होंने रात्रि गश्त पर गहनता से फोकस करने को कहा है।फोटो:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related