देवभूमि में नशे के जाल पर कड़ा प्रहार, काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो तस्कर ड्रग्स के साथ गिरफ्तार | | Dynamite News Hindi

Date:

देवभूमि में नशे के जाल पर कड़ा प्रहार, काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो तस्कर ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

स कार्रवाई के केंद्र में डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश हैं, जिन्होंने जिले में नशे के अवैध नेटवर्क को तोड़ने के लिए सभी थानों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इन्हीं आदेशों के तहत मनोज कुमार कत्याल और अमित कुमार के पर्यवेक्षण में काठगोदाम थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। टीम का नेतृत्व विमल कुमार मिश्रा कर रहे थे।

Updated : 23 March 2026, 4:20 PM IST

देवभूमि में नशे के जाल पर कड़ा प्रहार, काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो तस्कर ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Nainital: नैनीताल पुलिस ने नशामुक्त उत्तराखंड के मिशन को एक और महत्वपूर्ण सफलता के साथ आगे बढ़ाया है। जनपद में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से चल रहे अभियान के बीच काठगोदाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को पकड़कर भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 27 लाख रुपये आंकी गई है।

इस कार्रवाई के केंद्र में डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश हैं, जिन्होंने जिले में नशे के अवैध नेटवर्क को तोड़ने के लिए सभी थानों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इन्हीं आदेशों के तहत मनोज कुमार कत्याल और अमित कुमार के पर्यवेक्षण में काठगोदाम थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। टीम का नेतृत्व विमल कुमार मिश्रा कर रहे थे।

नैनीताल में गैस संकट या कुछ और? कोयले की मांग अचानक क्यों बढ़ी, होटल व्यवसायियों में मचा हड़कंप

चेकिंग के दौरान पकड़ा

चेकिंग के दौरान वन विभाग के जू डंपिंग जोन, बागजाला के पास दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी में दोनों के पास से कुल 91.10 ग्राम स्मैक मिली। इनमें से आनंद सिंह रावत के पास से 68.35 ग्राम और रोहित थापा के पास से 22.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थाना काठगोदाम में FIR संख्या 37/2026 बारा–8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी आनंद सिंह रावत इससे पहले भी नशे की तस्करी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में वर्ष 2020 के दो मामलों मु.अ.सं. 176/2020 व मु.अ.सं. 411/2020, दोनों धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे स्मैक शक्तिफार्म, सितारगंज (उधम सिंह नगर) निवासी पिंचू से खरीदकर लाते थे और हल्द्वानी में बेचते थे। पुलिस अब सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

नैनीताल में खाई में गिरी कार, दर्शन को निकले दो युवकों की मौत, उन्नाव में पसरा मातम

ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मी

इस ऑपरेशन में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार (प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम), कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रोतेला (एसओजी) और कांस्टेबल भानु प्रताप (एसओजी) शामिल रहे। सराहनीय कार्रवाई को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने टीम को दो हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related