देहरादून अर्जुन हत्याकांड: कत्ल की कहानी में परिवार की भी साजिशें, मां-बेटे ही हो गए थे एक दूसरे के दुश्मन

Date:

देहरादून अर्जुन हत्याकांड: कत्ल की कहानी में परिवार की भी साजिशें, मां-बेटे ही हो गए थे एक दूसरे के दुश्मन

अंकित सिंह, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 Feb 2026 12:48 PM IST

देहरादून डालनवाला थाना क्षेत्र के तिब्बती मार्केट के पास हमलावरों ने कारोबारी अर्जुन शर्मा को गोली मार दी। पत्नी की तहरीर पर अर्जुन की मां बीना शर्मा और साथी कारोबारी विनोद उनियाल समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संपत्ति और संबंध के इर्द-गिर्द गुत्थी उलझी है।

अर्जुन हत्याकांड की गुत्थी संपत्ति और रुपयों के लेनदेन के विवाद के साथ ही संबंधों के इर्द-गिर्द उलझी हुई है। हत्या के आरोप में नामजद विनोद उनियाल ने 10 दिन पहले दो फरवरी को अर्जुन पर उसके चेक में फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाते हुए बसंत विहार थाने में शिकायत दी थी।

पुलिस ने इस मामले में तीन फरवरी को ही प्राथमिकी दर्ज की थी। अब अर्जुन की पत्नी अभिलाषा ने विनोद और अर्जुन की मां बीना शर्मा समेत चार लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। तहरीर में विनोद और बीना की नजदीकियों का भी जिक्र है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अर्जुन के एक और भाई हैं जिनका नाम अतुल शर्मा हैं।

अर्जुन के पिता रमेश चंद शर्मा भारतीय सेना में कर्नल के पद पर तैनात थे जो करीब 38 वर्ष पूर्व सेवा के दौरान बलिदान हो गए थे। उस समय अर्जुन और अतुल नाबालिग थे। रमेश चंद्र शर्मा के बलिदान होने पर भारत सरकार ने उनकी पत्नी बीना शर्मा को आजीविका चलाने के लिए गैस एजेंसी दी थी। दून स्थित उनकी पैतृक संपत्ति में एजेंसी पिछले 37 वर्षों से संचालित है।

Dehradun Arjun murder case mother and son became enemies mystery revolves around property and relationships

हत्या की सूचना मिलने पर रोते हुए दून अस्पताल पहुंचे परिजन – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस संपत्ति पर शर्मा परिवार ने बैंक ऑफ बड़ौदा से आठ करोड़ रुपये लोन लिया था। इसमें अर्जुन शर्मा बतौर गवाह और गारंटर थे। बीना की विनोद नाम के व्यक्ति से अच्छी जान पहचान है। इतना ही नहीं विनोद व उसकी पत्नी संगीता उनियाल से काफी घनिष्ठ संबंध हैं। बीना ने विनोद को कई बार मोटी रकम दी थी। इसे लेकर अर्जुन का अपनी मां से विवाद चल रहा था।

Dehradun Arjun murder case mother and son became enemies mystery revolves around property and relationships

हत्या की सूचना मिलने पर रोते हुए दून अस्पताल पहुंचे परिजन – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दोनों के मध्य झगड़ा होता था। बीना ने वर्ष 2024 में बेटे अर्जुन शर्मा के खिलाफ मारपीट के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अर्जुन ने गैस गोदाम की संपत्ति के लेनदेन व धोखाधड़ी के संबंध में वर्ष 2025 में माता बीना शर्मा, विनोद उनियाल एवं उसकी पत्नी संगीता उनियाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद बीना शर्मा ने अपने बेटे अर्जुन से असुरक्षा की दृष्टि से उच्च न्यायालय में रिट दायर कर अपनी सुरक्षा के लिए आदेश प्राप्त किया था। इसके बाद एक साल से थाना बसंत विहार से एक महिला कांस्टेबल को उनकी सुरक्षा में नियुक्त किया गया था।

Dehradun Arjun murder case mother and son became enemies mystery revolves around property and relationships

अर्जुन हत्याकांड – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद अर्जुन शर्मा और बीना शर्मा के बीच आपसी मनमुटाव व संपत्ति का झगड़ा चलता रहा। अर्जुन वर्तमान में विनोद उनियाल से काफी परेशान थे। उनका कहना था कि विनोद उनियाल ने उनकी मां को अपने प्रभाव में लेकर करोड़ों रुपये हड़प लिए हैं। विनोद उनियाल ने भी थाना बसंत विहार में अर्जुन शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Dehradun Arjun murder case mother and son became enemies mystery revolves around property and relationships

तिब्बती मार्केट जहां पर अर्जुन को मारी गई गोली – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वर्तमान में अर्जुन शर्मा का रुपयों के लेनदेन का विनोद उनियाल से ही विवाद चल रहा था। अर्जुन शर्मा की पत्नी के अनुसार उनके संपत्ति के विवाद संबंधी अन्य कोई जानकारी उनको नहीं है। अर्जुन की मां बीना शर्मा ने अपनी जीएमएस रोड वाली संपत्ति अजय खन्ना को बेच दी थी। इस पर अर्जुन व अजय खन्ना के मध्य सिविल कोर्ट में वाद चल रहा है। अर्जुन शर्मा ने उक्त प्रॉपर्टी के वाद में सिविल कोर्ट से स्टे लिया था। सभी पहलुओं पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

 

ये भी पढे़ं…देहरादून अर्जुन हत्याकांड:  पुलिस मुठभेड़: हत्याकांड का शूटर और सहयोगी गिरफ्तार, बदमाशों के पैर में लगी गोली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related