देहरादून अर्जुन हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़: हत्याकांड का शूटर और सहयोगी गिरफ्तार, बदमाशों के पैर में लगी गोली

Date:


देहरादून अर्जुन हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़: हत्याकांड का शूटर और सहयोगी गिरफ्तार, बदमाशों के पैर में लगी गोली

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 Feb 2026 11:36 AM IST

तिब्बती मार्केट के सामने कारोबारी और टेनिस प्लेयर को गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

Arjun Murder Case Dehradun Police encounter shooter and accomplice arrested two criminals shot in leg

दो बदमाशों के पैर में लगी गोली – फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में हुए हत्याकांड के बाद पुलिस ने शूटर और उसके सहयोगी को अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। हत्याकांड के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए शहर से लेकर देहात तक नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

तड़के सुबह रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया।

इसी दौरान लालतप्पर पुलिस चौकी पर चेकिंग के समय एक स्कूटी सवार बदमाश पुलिस के रोकने पर नहीं रुका। वह वापस मुड़कर एक खंडर फैक्ट्री में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।

ये भी पढ़ें…अर्जुन हत्याकांड: आरोपी ने तसल्ली से सिगरेट पीकर किया इंतजार; फिर कारोबारी के सीने में मारी गोली, हुआ फरार

दोनों बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनके पास से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘I’ve changed mentally and technically’: Padikkal reveals truth behind his T20 transformation | Cricket News – The Times of India

Royal Challengers Bengaluru's Devdutt Padikkal (PTI Photo/Shailendra Bhojak) New...

Andhra Pradesh govt employee raped at knifepoint, rod inserted in private parts | Vijayawada News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130011475,imgsize-14792,width-400,height-225,resizemode-72/representative-image.jpg" alt="Andhra Pradesh govt employee raped at knifepoint,...