दो रोडवेज बसों में बिना टिकट के पकड़े गए 21 यात्री, परिचालकों को नोटिस जारी

Date:

दो रोडवेज बसों में बिना टिकट के पकड़े गए 21 यात्री, परिचालकों को नोटिस जारी

मुरादाबाद, 10 अप्रैल (हि.स.)।पीतलनगरी डिपो की बसों में बिना टिकट यात्रियों के पकड़े जाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को दो बसों में 70 में से 21 यात्री बिना टिकट के पकड़े गए। एक बस में 15 और दूसरी बस में 6 यात्री बिना टिकट के बैठे थे। आरएम की चेकिंग टीम ने बसों की जांच कर इस मामले का भंडाफोड़ किया है।

पीतलनगरी डिपो की बसों का संचालन आगरा, अलीगढ़, हल्द्वानी, काशीपुर, संभल, चंदौसी रूट पर किया जाता है। हल्द्वानी रूट पर पीतलनगरी से करीब आठ बसों का संचालन किया जाता है। तीन दिनों के भीतर हल्द्वानी रूप पर दो बसों में 21 यात्री बिना टिकट के पकड़े गए। हल्द्वानी रूट पर बस नंबर 0192 में 15 यात्री बिना टिकट के थे। इस बस को लेकर परिचालक सुखवीर जा रहे थे। वहीं, दूसरी बस में 6 यात्री बिना टिकट के पकड़े गए। इस बस के परिचालक सचिन शर्मा थे।

आरएम अनुराग यादव का कहना है कि दोनों परिचालकों को नोटिस जारी कर दिया गया। दो दिनों बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related