धामी सरकार के चार साल: राजनाथ सिंह 21 मार्च को हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित – rajnath singh to address workers in haldwani on march 21 marking four years of dhami government

Date:

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हल्द्वानी क्षेत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में बताया कि 21 मार्च को हल्द्वानी में होने वाले इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में गृहमंत्री की मौजूदगी में हुए सम्मेलन की तरह कुमाऊं में भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन के पहुंचने की उम्मीद है।

विधानसभा सत्र को लेकर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्ट ने कहा कि भाजपा विधायकों ने सदन में जनहित से जुड़े अधिक मुद्दे उठाए, जबकि विपक्ष का ध्यान केवल हंगामे पर केंद्रित रहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक जनता के जिम्मेदार प्रतिनिधि हैं और उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं को सदन के माध्यम से सरकार के सामने प्रभावी ढंग से रखा।

इसके विपरीत कांग्रेस विधायकों ने जनता से जुड़े मुद्दों को पर्याप्त संख्या में उठाना भी जरूरी नहीं समझा, जिससे स्पष्ट होता है कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है।

सदस्यता अभियान और पार्टी में नए लोगों के शामिल होने के सवाल पर भट्ट ने कहा कि संगठन की ज्वाइनिंग कमेटी की राय के अनुसार नए-पुराने सभी राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Russia, Uzbekistan and countries named after famous figures

TOI World Desk / TIMESOFINDIA.COM / Mar 31,...

California man seen on camera exposing himself to woman inside store, cops seek help in identifying him – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129925673,imgsize-52692,width-400,height-225,resizemode-4/the-la-county-sheriffs-department-is-looking-for-this-man-who-was-caught-exposing-himself-inside-a-store-in-santa-clarita.jpg" alt="California man seen on camera exposing himself...