‘धुरंधर’ एक्ट्रेस संग हुई बदतमीजी? पैप्स को दी वॉर्निंग- अपनी इज्जत गंवाएंगे…

Date:

‘धुरंधर’ एक्ट्रेस संग हुई बदतमीजी? पैप्स को दी वॉर्निंग- अपनी इज्जत गंवाएंगे…

आयशा खान इन दिनों लाइमलाइट में हैं. धुरंधर फिल्म के शरारत गाने पर डांस करके उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैप्स पर भड़कती दिखीं. आखिर ऐसा क्या हुआ? आइए जानते हैं…

X

क्यों गुस्सा हुईं धुरंधर एक्ट्रेस? (Photo: Instagram @ayeshaakhan_official)

क्यों गुस्सा हुईं धुरंधर एक्ट्रेस? (Photo: Instagram @ayeshaakhan_official)

एक्ट्रेस आयशा खान का करियर इन दिनों बुलंदियों पर है. ‘धुरंधर’ फिल्म में ‘शरारत’ गाने पर डांस करके उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया. उन्हें काफी सराहना मिल रही है. अब बीते दिनों एक्ट्रेस शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं और इस दौरान उन्होंने पैपराजी की क्लास लगा दी. 

पैपराजी पर क्यों भड़की एक्ट्रेस?

दरअसल, आयशा खान जब पैपराजी को पोज दे रही थीं, तो पैपराजी ने एक्ट्रेस से डिमांड की कि वो थोड़ा मुड़कर पोज दें. इसी दौरान किसी दूसरे पैप्स ने एक्ट्रेस पर कुछ कमेंट पास किया, जिसपर एक्ट्रेस भड़क गईं. 

सम्बंधित ख़बरें

आयशा ने पैपराजी को फटकारते हुए कहा- आप इज्जत भी खुद ही कमाएंगे और खुद ही गंवाएंगे. प्लीज मत करिए. अच्छा नहीं लगता. आयशा फिर गुस्से से वहां से चली गईं.

आयशा खान के इस वायरल वीडियो के बाद फैंस उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं और पैपराजी को गलत तरीके से फोटोज लेने पर फटकार रहे हैं. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आयशा को ट्रोल कर रहे हैं. उनका कहना है कि आयशा ओवरएक्टिंग कर रही हैं. 

बिग बॉस से मिली पहचान

आयशा खान की बात करें तो वो सबसे पहले बिग बॉस 17 में नजर आई थीं. शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी, मगर मुनव्वर फारूकी संग उनके लव-हेट रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियों बटोरी थीं. वो घर-घर में फेसम हो गईं. 

शो के बाद एक्ट्रेस को कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिले. वो कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ में नजर आईं. ‘धुरंधर‘ फिल्म के ‘शरारत’ गाने में भी उन्होंने अपने धुआंधार डांस से हर किसी को दीवाना बना दिया. आयशा खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. एक्ट्रेस होने के साथ वो सोशल मीडिया स्टार भी हैं.  वो अक्सर अपने डांसिंग वीडियोज शेयर करती हैं, जो इंटरनेट पर छाए रहते हैं. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘SNL’ Goes All In: Trump’s Wild Calls To Tiger, Melania & Hegseth Spark Frenzy

Asha Bhosle Passes Away At 92: President Murmu, PM...