‘धुरंधर: द रिवेंज’ में यामी गौतम की एंट्री, निभाएंगी ये किरदार, उठा पर्दा!

Date:

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है और फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के पेड प्रीव्यू एक दिन पहले 18 मार्च को शुरू होंगे. रिलीज से पहले ऐसी अफवाहें हैं कि डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम फिल्म में एक अहम रोल में स्पेशल अपीयरेंस देंगी.

हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है, लेकिन X पर वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट से फिल्म में उनके रोल का हिंट मिलता है.

धुरंधर 2 में यामी गौतम?
X पर यूज़र @KshitizCritic द्वारा शेयर किए गए एक वायरल स्क्रीनशॉट में, ‘धुरंधर 2’ के एंड क्रेडिट्स में यामी का नाम दिखाई दे रहा है. जिससे पता चलता है कि वह एक डॉक्टर का रोल निभाएंगी. हालांकि उनका पूरा नाम सामने नहीं आया है, सिर्फ उनके शुरुआती अक्षर ‘YG’ ही दिख रहे हैं. फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि YG यानी Yami Gautam.

सम्बंधित ख़बरें

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि हॉस्पिटल वाला सीन फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट लाने के लिए डिजाइन किया गया है. जिसका इमोशनल और स्ट्रेटेजिक महत्व है और यह हिंट देता है कि यामी गौतम का किरदार फिल्म के हीरो के मिशन को प्रभावित करने वाले किसी अहम घटनाक्रम से जुड़ा हो सकता है.

🚨🚨Yami Gautam is all set to play the role of a Doctor in #DhurandharTheRevenge

Theory : Is she involved with the Post-mortem of Rahman Dakait? Will she disclose something to Major Iqbal or She will be seen in Backstory of Jaskirat Singh Rangi 🥶 pic.twitter.com/qCsGMGY1XT

— KBP Reviews (@KshitizCritic) March 14, 2026

वहीं दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ में यामी का कैमियो ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के साथ एक कहानी का लिंक बनाता है, जिसे आदित्य धर ने ही डायरेक्ट किया था. रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि विक्की कौशल भी फिल्म में कैमियो कर सकते हैं, जिसकी चर्चा कहानी के कनेक्शन को लेकर चल रही अटकलों से और तेज हो गई है.

‘उरी’ में, जसकीरत सिंह रंगी नाम के एक किरदार का जिक्र एक शहीद पति के तौर पर किया गया है, जबकि ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में  रणवीर के किरदार हमजा का नाम भी जसकीरत सिंह रंगी ही है. अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अब 19 मार्च को ही इससे पर्दा उठेगा कि क्या विक्की कौशल और यामी गौतम  ‘धुरंधर 2’ में है या नहीं.
 
धुरंधर 2 की कास्ट
‘धुरंधर: द रिवेंज’ जो ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का सीक्वल है. इसमें  रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, गौरव गेरा, मानव गोहिल  हैं. हालांकि कुछ दूसरे नए सितारों की एंट्री भी पार्ट 2 में होगी. जिसे देखने के लिए सभी बेताब है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related