धौलाखेड़ा और डहरिया में बिजलीघर तैयार, सुधरेगी बिजली सप्लाई

Date:

धौलाखेड़ा और डहरिया में बिजलीघर तैयार, सुधरेगी बिजली सप्लाई

share

हल्द्वानी में लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या का समाधान निकल आया है। धौलाखेड़ा में पिटकुल और डहरिया में ऊर्जा निगम के बिजलीघर का निर्माण पूरा हो गया है। अब सप्लाई शुरू होने पर बिजली की स्थिति बेहतर होगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

धौलाखेड़ा और डहरिया में बिजलीघर तैयार, सुधरेगी बिजली सप्लाई

हल्द्वानी। लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। बिजली की सप्लाई बेहतर करने के लिए धौलाखेड़ा में पिटकुल और डहरिया में ऊर्जा निगम के बिजलीघर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही यहां से आपूर्ति शुरू होने पर बिजली की सप्लाई बेहतर होगी। हल्द्वानी में लगातार बढ़ रही उपभोक्ताओं की संख्या के कारण बिजली की मांग और आपूर्ति में अंतर बना रहता है। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्मियों के दौरान रहती है। घंटों बिजली कटौती और लो-वोल्टेज के चलते गर्मी से राहत देने वाले विद्युत उपकरण शोपीस बन जाते हैं। इसके समाधान के लिए पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) ने धौलाखेड़ा में बिजलीघर का निर्माण कर लिया है।

यहां से ऊर्जा निगम के सब स्टेशन तक पावर ग्रिड की बिजली पहुंचाई जाएगी। वहीं घर तक बिजली देने के लिए ऊर्जा निगम ने डहरिया के आईआईटी परिसर में बिजलीघर का निर्माण किया है। बिजलीघर में जरूरी मशीनरी लगाने के साथ ही लाइनों को जोड़ दिया गया है। अब टेस्टिंग का काम किया जा रहा है। इसके बाद सप्लाई शुरू हो जाएगी। इससे ऊर्जा निगम के बिजलीघरों को मांग के अनुसार ग्रिड से बिजली की आपूर्ति होने के साथ ही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। ऊर्जा निगम के ईई एके गुप्ता और पिटकुल के ललित बिष्ट ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही बिजलीघर से सप्लाई शुरू हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2026 coloured gemstone jewellery trend: Expert tips for luxury stylish wearing – The Times of India

Are You Wearing Coloured Gemstones Wrong? Experts Reveal How...

Minerva 2026 showcases youth energy, talent and leadership at ISBM College – The Times of India

Minerva 2026 at ISBM celebrates student talent and leadershipPUNE:...