नमो भारत ने पहले दिन बनाया रिकॉर्ड, दिल्ली से मेरठ के बीच एक लाख लोगों ने की यात्रा

Date:

नमो भारत ने पहले दिन बनाया रिकॉर्ड, दिल्ली से मेरठ के बीच एक लाख लोगों ने की यात्रा

दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर पर सोमवार को अब तक की सबसे अधिक यात्री संख्या दर्ज की गई. NCRTC के अनुसार, यात्री संख्या 1 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 82 किमी लंबे पूरे कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो लिंक के उद्घाटन के बाद यह पहला दिन था जब नमो भारत का पूरा कमर्शियल रन शुरू किया गया है.

X

नमो भारत से दिल्ली-मेरठ का सफर 55 मिनट में तय होगा. (Photo: ITG)

नमो भारत से दिल्ली-मेरठ का सफर 55 मिनट में तय होगा. (Photo: ITG)

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर मेरठ तक चलने वाली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) पर अब तक की सबसे अधिक यात्री संख्या दर्ज की गई है. NCRTC  के अनुसार, अंतिम ट्रेन रात 10 बजे रवाना होने तक कुल सवारी 1 लाख से अधिक होने की संभावना है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह रिकॉर्ड उस दिन बना, जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 82 किलोमीटर लंबे पूर्ण दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर और नए मेरठ मेट्रो लिंक का औपचारिक उद्घाटन किया था. उद्घाटन के बाद यह पहला पूर्ण कमर्शियल रन था.

दिल्ली से मेरठ तक यात्रियों की भीड़

सम्बंधित ख़बरें

NCRTC ने बताया कि यह अब तक का सबसे अधिक दैनिक राइडरशिप आंकड़ा है. मेरठ के बेगमपुल स्टेशन से सामने आए वीडियो में यात्रियों का जबरदस्त उत्साह देखा गया. सुबह से ही स्टेशन के कॉन्कोर्स क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे. कई परिवार और युवा ट्रेन और स्टेशन परिसर में सेल्फी लेते नजर आए.

कुछ यात्रियों ने ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही फूलों की पंखुड़ियां बिखेरीं, जबकि अन्य ने उत्साहपूर्वक हाथ हिलाकर स्वागत किया. टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म प्रवेश द्वार पर सुव्यवस्थित कतारें देखी गईं. स्टेशन स्टाफ पहली बार यात्रा करने वालों की मदद करते और सुरक्षा नियमों की जानकारी देते दिखाई दिए.

180 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर के बीच 5 किलोमीटर के खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच 21 किलोमीटर के विस्तार खंड का उद्घाटन किया था.

नमो भारत RRTS प्रणाली को 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है. इसका उद्देश्य दिल्ली और साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों के बीच यात्रा समय को काफी कम करना है.
 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Harika Dronavalli Exclusive: Inside Grenke #chess win, viral no-handshake incident, and more

U.S. Pressure Fails: NATO Nation Breaks Rank, Embraces Iran...

Jallianwala Bagh Massacre 191: On this day: 10 minutes that changed India forever – 107 years of Jallianwala Bagh massacre | India News –...

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130239404,imgsize-182128,width-400,height-225,resizemode-4/untitled-design-2026-04-13t194147.jpg" alt="On this day: 10 minutes that changed...