नमो भारत रैपिड रेल की रफ्तार पर ब्रेक! 50 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Date:

नमो भारत रैपिड रेल सेवा में रविवार शाम अचानक आए तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सिग्नल सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के चलते ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई और कई स्टेशनों पर ट्रेन को 10 से 15 मिनट तक रुकना पड़ा. इसके चलते यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा और कुछ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म पर भीड़ भी देखी गई.

जानकारी के मुताबिक, मेरठ के मोदीपुरम से शाम 6:09 बजे रवाना हुई नमो भारत रैपिड रेल सामान्य गति से नहीं चल पाई. ट्रेन करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी और हर स्टेशन पर रुकने का समय भी बढ़ गया था. इससे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर यात्रा करने वाले कई यात्रियों को असुविधा हुई.

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Metro: अब ‘नमो भारत रैपिड रेल’ नाम से जानी जाएगी भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो, उद्घाटन से पहले बदला गया नाम

सम्बंधित ख़बरें

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

ट्रेन की रफ्तार कम होने और स्टेशनों पर ज्यादा समय तक रुकने के कारण यात्रियों ने नाराजगी जताई. कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और एक्स (ट्विटर) के जरिए अपनी परेशानी साझा की. यात्रियों का कहना था कि ट्रेन सेवा में अचानक आई देरी के कारण उन्हें तय समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई.

इस दौरान कुछ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ भी देखने को मिली. कई यात्रियों ने ट्रेन के बढ़े हुए वेटिंग टाइम और धीमी रफ्तार को लेकर सवाल उठाए और सेवा में आई तकनीकी समस्या को जल्द ठीक करने की मांग की.

सिग्नल सिस्टम में आई तकनीकी समस्या

एनसीआरटीसी के अधिकारी पुनीत वत्स के अनुसार, ट्रेन रूट के सिग्नल सिस्टम में तकनीकी समस्या आने की वजह से यह दिक्कत सामने आई थी. सिग्नल में आए टेक्निकल इश्यू की वजह से सुरक्षा के मद्देनजर कुछ घंटों तक नमो भारत ट्रेनों की रफ्तार धीमी रखी गई थी.

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया गया है और अब सभी ट्रेनें सामान्य गति से सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं.

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर की हाई-स्पीड सेवा

गौरतलब है कि नमो भारत रैपिड रेल दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक संचालित होती है. यह एक हाई-स्पीड ट्रेन सेवा है, जिसे 180 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के लिए डिजाइन किया गया है.

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर यह ट्रेन अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से संचालित होती है. इस सेवा के शुरू होने से दिल्ली, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों के बीच यात्रा समय में काफी कमी आई है, हालांकि रविवार को आई तकनीकी समस्या के कारण कुछ समय के लिए यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related