नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जीते

Date:

नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जीते

share

क्रिकेट लीग – अंतर जिला क्रिकेट लीग में पालीवाल, मनोरी और गैडा बने मैच

नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जीते

क्रिकेट लीग – अंतर जिला क्रिकेट लीग में पालीवाल, मनोरी और गैडा बने मैच के हीरो- लीग का अगला मुकाबला आज नैनीताल और अल्मोड़ा के बीच होगाहल्द्वानी संवाददाता। अंतर जिला सीनियर पुरुष क्रिकेट लीग में शनिवार को तीन मुकाबले खेले गए। चम्पावत, बागेश्वर और नैनीताल की टीमों ने जीत हासिल की। तीनों मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया और अपनी टीमों को मज़बूती दी।पहले मैच में चम्पावत ने अल्मोड़ा को 122 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चम्पावत ने 50 ओवर में 309/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अभिषेक प्रताप ने 66 रन, हर्षित पालीवाल ने 57 रन और हर्ष राणा ने 53 रन बनाकर अहम योगदान दिया।

जवाब में अल्मोड़ा की टीम 187 रन पर सिमट गई। चम्पावत के हर्षित पालीवाल ने 6 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।दूसरे मुकाबले में बागेश्वर ने हरिद्वार को 101 रनों से हराया। बागेश्वर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 316/6 रन बनाए, जिसमें अरुण राजोरा ने 81 और उत्कर्ष ने 61 रन बनाए। हरिद्वार की टीम 215 रन पर ऑल आउट हो गई। वही रोहित मनोरी ने 4 विकेट लेकर मैच अपने नाम किया।तीसरे मैच में नैनीताल ने टिहरी को 103 रनों से पराजित किया। नैनीताल ने 261/7 रन बनाए, जिसमें परितोष राणा ने 70 और पीयूष जोशी ने 59 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। टिहरी की टीम 158 रन पर सिमट गई। पृथ्वी गैडा ने 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। वहीं अब लीग का अगला मुकाबला रविवार को नैनीताल और अल्मोड़ा के बीच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related