नैनीताल में 25 साल की युवती लापता: पिता ने हल्द्वानी के युवक पर लगाया भगाने का आरोप, फोन पर बातचीत का शक – Nainital News

Date:

पिता की शिकायत के बाद पुलिस युवती को ढूंढने का प्रयास कर रही है। थाने की फाइल फोटो

नैनीताल के सूखाताल क्षेत्र से 25 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर हल्द्वानी के एक युवक पर बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है और पुलिस से उसकी तलाश कराने की मांग की है।

.

पिता के अनुसार, 26 फरवरी की सुबह जब परिवार के लोग उठे तो युवती अपने कमरे में नहीं मिली। परिवार ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की और मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका नंबर बंद मिला।

परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई, परंतु युवती का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर दी।

युवक से फोन पर बातचीत का था संदेह

पिता का आरोप है कि उनकी बेटी हल्द्वानी के एक युवक से लंबे समय से फोन पर बातचीत करती थी। उन्हें आशंका है कि वही युवक उसे अपने साथ ले गया है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है।

रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ बेनतीजा

परिवार ने युवती के दोस्तों और रिश्तेदारों से संपर्क कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

India BJK Cup team on loneliness on tour, street food, and social media abuse

"Soft PR and Samosas": AAP Leader Saurabh Bharadwaj...

Mamata Banerjee: ‘Trying to import worst elements’: Mamata accuses BJP of bringing ‘paid supporters’ from outside Bengal ahead of polls | India News –...

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130040868,imgsize-45316,width-400,height-225,resizemode-4/untitled-design-2026-04-05t193917.jpg" alt="‘Trying to import worst elements’: Mamata accuses...