नोएडा में मसाज पार्लरों पर छापा… 3 सेंटरों पर पहुंची एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, युवक-युवतियां हिरासत में

Date:

नोएडा के सेक्टर-50 में देर रात पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हो रहे स्पा मसाज पार्लरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पुलिस टीम के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की संयुक्त टीम ने तीन स्पा सेंटरों पर छापेमारी की. कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है.

X

स्पा सेंटरों से युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया. (Photo: ITG)

स्पा सेंटरों से युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया. (Photo: ITG)

देर रात नोएडा के सेक्टर 50 में पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा. पुलिस का कहना है कि ये सेंटर अवैध रूप से चल रहे थे. थाना सेक्टर-49 पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और मानवाधिकार आयोग की संयुक्त कार्रवाई में इन पार्लरों पर छापेमारी की गई. मौके से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस को इन स्पा सेंटर्स में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. इसी के आधार पर संयुक्त टीम ने देर रात अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान मौके से कुछ युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर थाना सेक्टर-49 लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.

इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों के दस्तावेजों, लाइसेंस और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये स्पा सेंटर्स निर्धारित नियमों का पालन किए बिना संचालित किए जा रहे थे.

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ें: मेरठ के स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा! हिरासत में ली गईं 20 लड़कियां

इस संबंध में एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और NHRC की संयुक्त टीम द्वारा तीन स्पा सेंटर्स पर रेड की गई. उन्होंने कहा कि कुछ महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

पुलिस के मुताबिक, अवैध स्पा सेंटर्स के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित स्पा पार्लरों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई होती रही है. पुलिस का कहना है कि इस तरह के प्रतिष्ठानों की निगरानी बढ़ाई जा रही है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘South Park’ Takes Brutal Swipe After Pam Bondi Exit, Trump Loyalists Fume

| Apr 03, 2026, 05:45:00 PM | etimes.inAmerican...

Trump’s ‘Brigitte Jibe’ Sparks Firestorm; Emmanuel Macron Hits Back Hard

| Apr 03, 2026, 04:18:34 PM | etimes.inFrance’s...

Manithan Deivamagalam – Official Trailer

| Apr 03, 2026, 03:36:17 PM | YouTubeWatch...

Prathichaya – Official Teaser

Ranbir Kapoor as Rama goes full mass in teaser,...