न मिसाइल की टेंशन, न ड्रोन का डर…दुबई में T-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच का लुत्फ उठाते दिखे भारतीय

Date:

ईरान और अमेरिका-इजराय के बीच जारी जंग के दौरान एक अनोखी तस्वीर सामने आई है. ईरान द्वारा अमेरिका का साथ देने वाले देशों पर हमले के बाद भी यूएई में लोगों के बीच ना तो मिसाइल अटैक का डर दिखाई दिया और ना ही ड्रोन हमलों की उन्हें कोई परवाह थी. दुबई में रह रहे भारतीयों ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाया.

इस दौरान फाइनल मैच को लेकर लोगों को गजब का उत्साह नजर आया. बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग एक साथ इकट्ठा होकर मैच देखने पहुंचे. इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने कहा कि क्षेत्र में तनाव की खबरों के बावजूद उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में पूरी तरह सुरक्षित महसूस हो रहा है और यहां का माहौल सामान्य बना हुआ है. बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग एक साथ इकट्ठा हुए और टीम इंडिया का समर्थन करते नजर आए.

दुबई में भारतीयों ने बड़े स्क्रीन पर देखा भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल

सम्बंधित ख़बरें

रविवार को दुबई के कई सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट और सामुदायिक हॉल में भारतीयों ने बड़े स्क्रीन पर मैच देखने का आयोजन किया. क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा लहराते हुए और टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगाते हुए मैच का आनंद लिया. इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह और देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया.

हाल के दिनों में मिडिल ईस्ट क्षेत्र में चल रहे तनाव और सुरक्षा को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच यह आयोजन खास तौर पर चर्चा में है. दुबई में रहने वाले भारतीय समुदाय के कई सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में संघर्ष की खबरों के बावजूद संयुक्त अरब अमीरात में हालात सामान्य हैं और उन्हें यहां पूरी तरह सुरक्षित महसूस होता है.

भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि यूएई प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा है और लोगों को किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है. उनका कहना था कि दुबई हमेशा से दुनिया भर के लोगों के लिए सुरक्षित और स्थिर शहर माना जाता रहा है.

ईरानी ड्रोन हमलों को यूएई ने किया नाकाम

बता दें कि आज ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने दावा किया है कि उसने अपने ऊपर किए गए ईरानी ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया है. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें देश की वायु रक्षा प्रणाली और सैन्य हेलीकॉप्टरों द्वारा ईरानी ड्रोन को हवा में ही मार गिराते हुए दिखाया गया है.

यूएई सरकार ने अपने पहले आधिकारिक बयान में कहा है कि देश को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब बीते सप्ताह के दौरान ईरान की ओर से यूएई के इलाकों को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों की कई कोशिशें की गई हैं.

फुटेज में संयुक्त एविएशन कमांड के AH-64D अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों को ऑपरेशन के दौरान सक्रिय रूप से ड्रोन को निशाना बनाते हुए देखा जा सकता है. ये हेलीकॉप्टर हवा में आने वाले हमलावर ड्रोन पर फायरिंग कर उन्हें नष्ट करते नजर आए थे.
 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dimple Jhangiani recalls working with Asha Bhosle | – The Times of India

Actor Dimple Jhangiani fondly remembers her special collaboration with...

Vishal Gandhi to play new lead in Tose Naina Milaike 2 | – The Times of India

Actor Vishal Gandhi is returning to Tose Naina Milaike...

Sarun Payasingh clinches gold at Indian Athletics Series, eyes Asian Games spot | More sports News – The Times of India

Odisha’s national indoor champion Sarun Payasingh continued his good...