पंचायत के बीच किया था डबल मर्डर, जानें बरेली में शातिर बौरा के पुलिस एनकाउंटर की पूरी कहानी

Date:

उत्तर प्रदेश के बरेली में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. आरोपी ने अपनी सास और साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी और पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया था. इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी. आखिरकार इज्जतनगर इलाके में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी मारा गया.

पत्नी से विवाद बना हत्याकांड की वजह
यह पूरी घटना बरेली के इज्जतनगर इलाके की है, जहां आरोपी अफसर उर्फ बौरा का अपनी पत्नी साइमा से विवाद चल रहा था. विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बैठाई गई थी, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया. गुस्से में आकर उसने सास और साले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत हरकत में आई. इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया, जिसने पूरे मामले को और सनसनीखेज बना दिया. वीडियो में आरोपी की पहचान साफ हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी. एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर 5 अलग-अलग टीमें गठित की गईं, जिन्होंने आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया.

सम्बंधित ख़बरें

सहारा ग्राउंड के पास पुलिस से मुठभेड़
कई घंटों की तलाश के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इज्जतनगर के सहारा ग्राउंड के पास छिपा हुआ है. सुबह के वक्त पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और मुठभेड़ शुरू हो गई. इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.

पुलिस और आरोपी के बीच हुई इस मुठभेड़ में आखिरकार मुख्य आरोपी अफसर उर्फ बौरा मारा गया. पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया था, जिससे उसके बचने का कोई रास्ता नहीं बचा. मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस ने मौके की तलाशी ली और कई अहम सबूत बरामद किए. इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, क्योंकि एक खतरनाक आरोपी को खत्म कर दिया गया था.

मौके से हथियार और कारतूस बरामद
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. ये सभी चीजें आरोपी के पास से मिलीं, जिससे यह साफ हो गया कि वह पूरी तैयारी के साथ भाग रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं, घायल पत्नी साइमा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related